क्या है 'Cocktail 2' का नया गाना 'Tujhko'? जानें रश्मिका और शाहिद की केमिस्ट्री के बारे में!
नया गाना 'तुझको' हुआ रिलीज
मुंबई, 25 मई। अभिनेता शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया गाना 'तुझको' सोमवार को लॉन्च किया गया। यह एक भावुक और सोलफुल रोमांटिक ट्रैक है।
रश्मिका ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "यह गाना प्यार और भावनाओं से भरा हुआ है और दिल को छू लेने वाला है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह गाना बहुत पसंद आया है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी को भी यह उतना ही पसंद आएगा।"
गाने में शाहिद और रश्मिका की फ्रेश केमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों की स्क्रीन पर केमिस्ट्री बेहद सहज और प्रभावशाली नजर आ रही है। यह कोई तेज पार्टी गाना नहीं है, बल्कि इसका पूरा ध्यान रोमांस, भावनाओं और सिनेमाई अनुभव पर है। गाने के खूबसूरत विजुअल्स और मधुर धुन दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
गाने का टीजर पहले ही रिलीज किया गया था, जिसने फैंस में गाने और फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब जब पूरा गाना सामने आया है, तो इसे दर्शकों और संगीत प्रेमियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी मेलोडी धीरे-धीरे लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल होती जा रही है। गाने को अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया है।
मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए गाने के अंत में कृति सेनन का सीन भी शामिल किया है। पूरे गाने में रश्मिका और शाहिद के बीच एक खास बॉन्ड देखने को मिलता है, लेकिन अंत में कृति सेनन की एंट्री से लव ट्राएंगल का ट्विस्ट आता है।
'कॉकटेल 2' साल 2012 की हिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों और भावनात्मक उलझनों पर आधारित है और इसमें एक नया और दिलचस्प लव-ट्रायंगल देखने को मिलेगा। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
.png)