Movie prime

क्या आपने कभी जंगली आम की करी बनाई है? समीरा रेड्डी की खास रेसिपी जानें!

गर्मी के मौसम में आम की महक चारों ओर फैल जाती है, लेकिन क्या आपने कभी जंगली आम की करी बनाई है? अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर जंगली आम से बनी एक पारंपरिक डिश की रेसिपी साझा की है। इस करी में मीठे, खट्टे और तीखे स्वादों का अद्भुत मिश्रण है। जानें कैसे बनाएं यह खास डिश और इसके स्वास्थ्य लाभ।
 
क्या आपने कभी जंगली आम की करी बनाई है? समीरा रेड्डी की खास रेसिपी जानें!

जंगली आम की अनोखी करी की रेसिपी




मुंबई, 30 अप्रैल। जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, आम की महक चारों ओर फैलने लगती है। आम सुनते ही हर किसी के मन में उसकी मिठास का ख्याल आता है। लेकिन, क्या आप 'जंगली आम' के बारे में जानते हैं? यह आम की एक विशेष किस्म है, जो अपनी अनोखी मिठास और सुगंध के लिए प्रसिद्ध है।


जंगली आम को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। गोवा में इसे 'गोटाचे सासवे' कहा जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर जंगली आम से बनी एक पारंपरिक और मजेदार डिश की रेसिपी साझा की।


समीरा ने इस डिश का नाम 'जंगली आम नारियल करी' रखा है। उन्होंने बताया कि यह गोवा की एक पारंपरिक डिश है, जिसमें मीठे, खट्टे और तीखे स्वादों का अद्भुत मिश्रण है।


वीडियो में समीरा कहती हैं, "पहले जंगली आम को अच्छे से धोकर छील लें। फिर कद्दूकस किए हुए ताजे नारियल में धनिया के बीज, हल्दी पाउडर और सूखी लाल मिर्च (कश्मीरी और तीखी) को थोड़ा पानी मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें। अब एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें, उसमें राई और कढ़ी पत्ता डालें। इसके बाद, छीले हुए आम डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा पानी डालकर ढककर आम को नरम होने तक पकाएं। अंत में, पीसे हुए नारियल का मसाला डालें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर करी को धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं। चखने के बाद, खटास को संतुलित करने के लिए थोड़ा गुड़ डालें।"


जंगली आम मुख्य रूप से भारत के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के जंगलों में पाया जाता है। यह सामान्य आम की तुलना में छोटा, रसीला और रेशेदार होता है। पोषक तत्वों से भरपूर, जंगली आम का उपयोग अचार, चटनी और औषधीय रूप से भी किया जाता है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो गर्मियों में कुछ नया और पारंपरिक आजमाना चाहते हैं। जंगली आम की यह करी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है।


OTT