Movie prime

क्या आप जानते हैं 'जेरी मैग्वायर' की 30वीं वर्षगांठ पर क्या खास है?

हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'जेरी मैग्वायर' अपनी 30वीं वर्षगांठ पर फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। टॉम क्रूज ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की है। फिल्म के संवाद और कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। जानें इस फिल्म के बारे में और टॉम क्रूज के करियर की कुछ खास बातें।
 
क्या आप जानते हैं 'जेरी मैग्वायर' की 30वीं वर्षगांठ पर क्या खास है?

टॉम क्रूज की फिल्म 'जेरी मैग्वायर' फिर से सिनेमाघरों में


मुंबई, 9 अप्रैल। हॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो समय के साथ अपनी चमक नहीं खोतीं। 'जेरी मैग्वायर' एक ऐसी ही फिल्म है, जो अपनी रिलीज के तीन दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। इस खास मौके पर फिल्म के प्रमुख अभिनेता टॉम क्रूज ने अपनी खुशी व्यक्त की।


टॉम क्रूज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "मैं अगले हफ्ते इसे फिर से दर्शकों के साथ थिएटर में देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"


इस फिल्म की खासियत इसकी कहानी और संवाद हैं। 'यू हैड मी एट 'हेलो'', 'यू कम्प्लीट मी' और 'शो मी द मनी' जैसे संवाद आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। फिल्म में क्यूबा गुडिंग जूनियर, रेनी जेल्वेगर, केली प्रेस्टन, जेरी ओ ओ'कॉनेल, जे. मोहर, बोनी हंट और रेजिना किंग जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।


फिल्म की कहानी एक स्पोर्ट्स एजेंट के जीवन पर केंद्रित है, जो अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।


टॉम क्रूज के करियर की बात करें तो वह हॉलीवुड के सबसे सफल और प्रसिद्ध कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 1980 के दशक में 'रिस्की बिजनेस' और 'टॉप गन' जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और एक्शन तथा ड्रामा दोनों में अपनी पहचान बनाई।


इसके अलावा, टॉम क्रूज ने 'रेन मैन', 'ए फ्यू गुड मेन' और 'मिशन: इम्पॉसिबल' जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। खास बात यह है कि वह अपने स्टंट खुद करने के लिए भी जाने जाते हैं, जो उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग बनाता है।


इस बीच, टॉम क्रूज अपनी आगामी फिल्म 'डिगर' को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एलेहांद्रो गोंसालेस इनयारिटू कर रहे हैं।


OTT