Movie prime

क्या अमेरिका में FIFA World Cup 2026 की तैयारियों में कमी है? आदिल हुसैन ने उठाए सवाल

Adil Hussain has raised concerns regarding the preparations for the FIFA World Cup 2026, which is being hosted by the USA, Mexico, and Canada. He shared his personal experiences and highlighted issues such as security concerns preventing fans from entering stadiums and teams bringing their own food due to doubts about food quality. Hussain emphasized the importance of unity in sports and cultural events, questioning the management of such a significant global event by a powerful nation. Read on to discover more about his insights and the implications for the tournament.
 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों पर चिंता


मुंबई, 26 जून। 'फीफा वर्ल्ड कप-2026' को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह तो है, लेकिन आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठने लगे हैं। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर इस बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी कर रहे हैं। इस बीच, अभिनेता आदिल हुसैन ने अमेरिका में चल रही तैयारियों और प्रबंधन को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं।


आदिल हुसैन ने कहा, ''हाल ही में मैं अमेरिका में परिवार के काम से गया था और इस दौरान काफी व्यस्त रहा। इस वजह से मैं किसी भी फुटबॉल मैच को देखने नहीं जा सका। मेरा इरादा था कि मैं वर्ल्ड कप के कुछ मैच देखूं, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।''


उन्होंने टूर्नामेंट के प्रबंधन पर चिंता जताते हुए कहा, ''रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कई देशों के प्रशंसकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके अलावा, कई टीमों के खिलाड़ियों को अपना खाना खुद लाना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें अमेरिका में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और सुरक्षा पर भरोसा नहीं है।''


आदिल ने आगे कहा, ''अगर दुनिया का सबसे अमीर और शक्तिशाली देश इस बड़े वैश्विक आयोजन को सही तरीके से नहीं संभाल पा रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।''


उन्होंने यह भी कहा, ''खेलों का असली उद्देश्य लोगों को एकजुट करना होता है। खेल और सांस्कृतिक आयोजन ऐसे अवसर होते हैं, जहां लोग अपनी पहचान, भाषा और संस्कृति को पीछे छोड़कर एक साथ आते हैं। इसलिए, इस भावना को बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही खेलों की असली ताकत है। अगर किसी बड़े आयोजन में लोग एक-दूसरे से कटे हुए महसूस करते हैं, तो यह खेल की मूल भावना के खिलाफ है।''


OTT