इशिता दत्ता की अदाकारी पर पति वत्सल सेठ का दिलकश कमेंट, 'दृश्यम 3' में है खास!
इशिता दत्ता की नई फिल्म में शानदार प्रदर्शन
मुंबई (वेब वार्ता)। अभिनेत्री इशिता दत्ता एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू के साथ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अंजू सालगांवकर के रूप में नजर आ रही हैं। हाल ही में, उनके पति और अभिनेता वत्सल सेठ ने इशिता के अभिनय की प्रशंसा की।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें ‘दृश्यम’, ‘दृश्यम-2’ और ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के दृश्य शामिल थे। वत्सल ने लिखा, “दृश्यम 3, क्या बेहतरीन फिल्म है। अंजू सालगांवकर (इशिता दत्ता), तुमने कमाल कर दिया।”
इस फिल्म में इशिता दत्ता ने विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की बड़ी बेटी का किरदार निभाया है। दर्शकों से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
फिल्म की कहानी भी दर्शकों को भा रही है, जिसने पहले दिन ही शानदार कमाई की। दर्शकों का मानना है कि इशिता का किरदार फिल्म में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है। सैम की मौत के बाद उनके किरदार में जो डर और मानसिक तनाव है, उसे उन्होंने बहुत अच्छे से पर्दे पर पेश किया है।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन (विजय सालगांवकर), तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी), जयदीप अहलावत (राजवीर सिंह तोमर), और रजत कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।
यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो विजय सालगांवकर के परिवार और पुलिस के बीच के माइंड गेम का समापन करती है। इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति (रजत कपूर) एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के पास एक नया सबूत लेकर पहुंचते हैं। फिल्म का पहला भाग राजवीर और विजय सालगांवकर के बीच टकराव पर आधारित है, जबकि दूसरा भाग कोर्ट रूम ड्रामा और रोमांचक क्लाइमेक्स में बदल जाता है।
.png)