Movie prime

सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले पर बनी फिल्म ‘काला हिरण’: टीजर रिलीज की तारीख आई सामने!

सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी किया गया है। निर्माता अमित जानी ने बताया कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज होगा। यह फिल्म उस समय की घटनाओं को दर्शाएगी, जिसमें कोर्टरूम ड्रामा और सलमान खान तथा लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद शामिल है। जानें इस फिल्म में और क्या खास होगा!
 
सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले पर बनी फिल्म ‘काला हिरण’: टीजर रिलीज की तारीख आई सामने!

फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी




मुंबई, 29 मई। अभिनेता सलमान खान से जुड़ा 1998 का काला हिरण शिकार मामला लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। अब इस विवाद पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है। फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माता अमित जानी ने इस बारे में जानकारी दी।


फिल्म में उस समय की घटनाओं और विवादों को एक नए तरीके से दर्शाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज तिथि और कलाकारों के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।


काले हिरण शिकार के इस चर्चित मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी किया गया है। निर्माता अमित जानी ने बताया कि फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के काकाणी गांव में हुए काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है। इसमें कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और सलमान खान तथा लॉरेंस बिश्नोई के बीच के विवाद को भी दिखाया जाएगा।


अमित जानी ने कहा, “1998 में सलमान खान पर काले हिरण शिकार का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में कोर्ट में हुए ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस बिश्नोई के साथ सलमान खान की राइवलरी को पूरी तरह से फिल्म में दर्शाया गया है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में की गई है।


निर्माता ने बताया कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा संभल, मुरादाबाद और अन्य आसपास के शहरों में शूट किया गया है। उन्होंने कहा कि 1998 में जब यह घटना हुई थी, तब जोधपुर में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और कई अन्य कलाकार भी मौजूद थे। फिल्म इन्हीं घटनाओं, सलमान खान की गिरफ्तारी, जेल और मुकदमे की कहानी पर आधारित है।


अमित जानी ने आगे कहा, “लोग लंबे समय से इस विषय पर फिल्म बनने का इंतजार कर रहे थे। आज हमने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है। 20 जून को इसका टीजर वर्ल्डवाइड रिलीज होगा, जो फिल्म का पहला लुक होगा। ‘काला हिरण’ दर्शकों को उस पूरे घटनाक्रम को सिनेमाई रूप में दिखाएगी जिसमें शिकार, मुकदमा, गिरफ्तारी और सजा जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।”


गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से काले हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज बताए जाते हैं, क्योंकि बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है। गैंग पर सलमान के करीबी लोगों को निशाना बनाने के कई बार आरोप लग चुके हैं।


OTT