Movie prime

शर्वानंद की नई फिल्म 'भोगी': एक्शन-ड्रामा में दिखेगा उनका दमदार अवतार!

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता शर्वानंद की नई फिल्म 'भोगी' का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट का अनावरण हो गया है। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन और डिंपल हयाती भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है!
 
शर्वानंद की नई फिल्म 'भोगी': एक्शन-ड्रामा में दिखेगा उनका दमदार अवतार!

शर्वानंद की नई फिल्म का अनावरण


मुंबई, 25 फरवरी। साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता शर्वानंद जल्द ही एक नई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'भोगी' के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसका पहला लुक पोस्टर जारी किया है और साथ ही इसकी रिलीज की तारीख भी घोषित की है।


अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा, "कुछ आग ऐसी होती है, जो जलाती नहीं, बल्कि सच सामने लाती है। 'भोगी' एक जबरदस्त और जोशीला 'शरवा संपथ ब्लड फेस्ट' है। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।"


फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 1960 के दशक के उथल-पुथल भरे समय पर आधारित है। इसकी कहानी नॉर्थ तेलंगाना और महाराष्ट्र के बॉर्डर के एक गांव में सेट की गई है। इस फिल्म में दो प्रमुख अभिनेत्रियां भी होंगी; अनुपमा परमेश्वरन लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि डिंपल हयाती भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी।


यह फिल्म शर्वानंद के लिए खास है क्योंकि वह निर्देशक संपत नंदी के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा, यह उनकी पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो एक बड़े बजट की परियोजना है और इसमें एक शानदार तकनीकी टीम शामिल है।


प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी किरण कुमार मन्ने ने संभाली है, जबकि सिनेमैटोग्राफी सौंदर राजन एस द्वारा की गई है और संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है।


यह शर्वानंद की 38वीं फिल्म है, जिसमें वह एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने 2004 में 'ऐधो तारीखू' से अपने करियर की शुरुआत की थी और 'प्रस्थानम', 'रन राजा रन', 'मल्ली मल्ली इदी रानी रोजु' और 'शतमानम भवति' जैसी सफल फिल्मों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।


OTT