रुहानी शर्मा का किरदार 'बिजली' बना दर्शकों का दिल का राजा, जानें क्यों?
रुहानी शर्मा की फिल्म 'आकाशमलो ओका तारा' में शानदार प्रदर्शन
मुंबई, 25 नवंबर। अभिनेत्री रुहानी शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'आकाशमलो ओका तारा' में निभाए गए 'बिजली' के किरदार के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं। दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली के साथ इस फिल्म में रुहानी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अभिनय और किरदार की सरलता ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने किरदार को मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। रुहानी ने बताया कि बिजली का किरदार उनके लिए बहुत खास है और दर्शकों ने जिस तरह से इसे अपनाया है, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
रुहानी ने अपने पोस्ट में लिखा, ''कुछ किरदार अपनी कहानी के कारण खास होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो चुपचाप दिल में जगह बना लेते हैं। बिजली मेरे लिए ऐसा ही किरदार है। मैंने शायद ही कभी किसी किरदार को इतना पसंद किया हो, जितना मैं बिजली को पसंद करती हूं।''
उन्होंने आगे कहा, ''इस किरदार को निभाते-निभाते मैं उससे गहराई से जुड़ गई। उसकी दयालुता, सादगी और प्यार करने का तरीका मुझे बहुत भाया। वह कृष्णा से प्यार करती थी, यह जानते हुए कि उसकी जिंदगी की सच्चाई क्या है।''
रुहानी ने कहा, ''बिजली के प्यार में सबसे खूबसूरत बात यह है कि वह बदले में कुछ पाने की उम्मीद नहीं रखती थी। वह कृष्णा को समझती थी और उसे खुशी-खुशी जाने देने का साहस रखती थी।''
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि बिजली ने कभी कृष्णा से उसकी जिंदगी में मौजूद किसी चीज को छीनने की कोशिश नहीं की। उनका प्यार पवित्र और निस्वार्थ था। एक समय ऐसा आया, जब मैं सिर्फ बिजली का किरदार नहीं निभा रही थी, बल्कि उससे सच में प्यार करने लगी थी।''
रुहानी ने उन सभी दर्शकों का भी धन्यवाद किया, जो उन्हें मैसेज भेज रहे हैं और बिजली के वीडियो एडिट बनाकर साझा कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''आप सभी का धन्यवाद, जिस तरह आप बिजली को समझ रहे हैं, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।''
.png)