प्रभास की फिल्म 'फौजी' पर नया अपडेट: 23 अक्टूबर को मिल सकता है बड़ा समाचार
प्रभास की 'फौजी' की चर्चा
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' काफी समय से सुर्खियों में है। हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित यह पीरियड वॉर एक्शन फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग लंबे समय से जारी है, और हाल ही में प्रभास का लुक भी सामने आया, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया। हालांकि, फिल्म का आधिकारिक वीडियो क्लिप अभी तक जारी नहीं किया गया है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
23 अक्टूबर को संभावित बड़ा अपडेट
प्रभास की 'फौजी' एक बार फिर चर्चा में है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल भी प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म से किसी महत्वपूर्ण अपडेट की उम्मीद की गई थी, लेकिन उस समय केवल फिल्म का पहला लुक पोस्टर ही जारी किया गया था। इसके बाद से दर्शक फिल्म की कहानी, प्रभास के किरदार और एक्शन दृश्यों की झलक देखने के लिए बेताब हैं। अब सभी की नजरें 23 अक्टूबर की तारीख पर हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस बार मेकर्स फैंस को केवल पोस्टर नहीं, बल्कि फिल्म का पहला वीडियो क्लिप भी पेश कर सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
फिल्म 'फौजी' की नई रिलीज डेट
'फौजी' को लेकर उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले इसे 3 दिसंबर 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी, हालांकि नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी मुख्य महिला भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती, राहुल रविंद्रन और चैत्रा जे. आचार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
.png)