Movie prime

गोवा की साध्वी सतीश सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2026, भुवनेश्वर में छाया बॉलीवुड का जादू!

उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता है। इस भव्य ब्यूटी पेजेंट में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। जानें इस आयोजन के खास पलों और प्रतियोगियों के बारे में।
 
गोवा की साध्वी सतीश सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2026, भुवनेश्वर में छाया बॉलीवुड का जादू!

फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब




भुवनेश्वर, 19 अप्रैल। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता है। इस प्रतियोगिता के साथ ही 61वें ब्यूटी पेजेंट का समापन हुआ।


साध्वी सतीश सैल की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा जोरों पर है। वहीं, महाराष्ट्र की राजनंदिनी ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया, जबकि जम्मू-कश्मीर की अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के कई मशहूर चेहरे भी शामिल हुए।


61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में शामिल हुईं अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने कहा, "भुवनेश्वर आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह एक अद्भुत स्थान है, यहां के लोग और खाना दोनों ही शानदार हैं। मेरे लिए फेमिना मिस इंडिया बहुत खास है, क्योंकि मैंने भी इसी मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी।"


बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और निर्माता नेहा धूपिया ने कहा, "भुवनेश्वर में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस आयोजन की भव्यता देखकर मन प्रसन्न हो गया है। हमें यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद।"


कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने इस शो को खास बताते हुए कहा, "यह फेमिना मिस इंडिया की कहानी है। भुवनेश्वर में आकर मुझे खुशी हो रही है। यहां केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व भी महत्वपूर्ण है।"


बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर मुझे घर जैसा लगता है। यहां आकर और फेमिना मिस इंडिया में प्रस्तुति देकर गर्व महसूस कर रहा हूं।"


फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री और डांसर लॉरेन गॉटलिब भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा, "यहां आकर बहुत खुशी हो रही है, यह पहली बार हो रहा है।"


OTT