Movie prime

क्या है वरुण धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का जादू? जानें दर्शकों की राय!

वरुण धवन की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म की कहानी जस नाम के एक वेडिंग फोटोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। दर्शकों ने वरुण की कॉमिक टाइमिंग और फिल्म के दूसरे भाग की तारीफ की है। हालांकि, कुछ ने फिल्म के क्लाइमैक्स को कमजोर बताया। जानें और क्या कहते हैं दर्शक इस फिल्म के बारे में!
 
क्या है वरुण धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का जादू? जानें दर्शकों की राय!

फिल्म का रोमांचक सफर


मुंबई, 5 जून। वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह वरुण और उनके पिता, निर्देशक डेविड धवन की एक साथ चौथी फिल्म है, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल है।


फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद अपनी राय साझा की, जिसमें वरुण की कॉमिक टाइमिंग, फिल्म के दूसरे भाग और मनोरंजन के ट्विस्ट की सराहना की गई।


एक दर्शक ने कहा, 'मुझे फिल्म बहुत पसंद आई। वरुण धवन ने बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म का दूसरा भाग पहले से ज्यादा मजेदार है। कॉमेडी, संगीत और कहानी का संतुलन शानदार है। मैं इसे चार स्टार दूंगा। यह परिवार के साथ देखने के लिए एक बेहतरीन फिल्म है।'


एक अन्य दर्शक ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वरुण धवन एक अद्भुत अभिनेता हैं, और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने मुझे प्रभावित किया। फिल्म में गाने, ग्लैमर, निर्देशन और स्क्रीन प्रेजेंस सभी बेहतरीन हैं। पूरी फिल्म मनोरंजन से भरी हुई है, खासकर दूसरे भाग में आने वाले मजेदार ट्विस्ट। कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री भी शानदार है।'


एक और दर्शक ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशन की सराहना करते हुए कहा, 'सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है। लंदन की खूबसूरत लोकेशन्स का इस्तेमाल भी शानदार है। डेविड धवन का निर्देशन फिल्म को लगातार मनोरंजक बनाए रखता है। वरुण का कॉमिक स्टाइल कई बार गोविंदा की याद दिलाता है। जिन कलाकारों को कम स्क्रीन टाइम मिला है, उन्होंने भी अपने छोटे-छोटे सीन्स में प्रभाव छोड़ा है। मैं इसे तीन स्टार दूंगा।'


एक दर्शक ने फिल्म की तुलना गोविंदा, तब्बू और करिश्मा कपूर की प्रसिद्ध फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की। उन्होंने कहा, 'फिल्म में वही पुरानी कॉमेडी और गलतफहमियों का मनोरंजक अंदाज देखने को मिलता है। वरुण ने अपने किरदार में जान डाल दी है। मौनी रॉय का रोल भी कहानी में दिलचस्प मोड़ लाता है। पुराने गानों को नए अंदाज में पेश करना फिल्म को और भी मनोरंजक बनाता है।'


हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म की कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया। एक महिला दर्शक ने कहा, 'मुझे फिल्म का क्लाइमैक्स उतना प्रभावशाली नहीं लगा, जितनी उम्मीद थी। लेकिन कहानी दिलचस्प है और कॉमेडी के मामले में फिल्म अच्छा मनोरंजन करती है। मैं इसे साढ़े तीन स्टार दूंगी।'


फिल्म की कहानी जस नाम के एक वेडिंग फोटोग्राफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे वरुण धवन ने निभाया है। फिल्म में जस और उसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) के अलग होने के फैसले के बाद प्रीत (पूजा हेगड़े) की एंट्री होती है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब बानी और प्रीत दोनों प्रेग्नेंट हो जाती हैं। जस कई मुश्किल परिस्थितियों में निकलने की कोशिश करता है, जिसमें वह कई उलझनों में फंसता है।


फिल्म में वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और राजेश कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं।


OTT