Movie prime

क्या है 'रक्तांचल 3' की कहानी? जानें अभिनेता निकितन धीर और क्रांति प्रकाश झा की जुबानी!

रक्तांचल 3 का प्रमोशन वाराणसी में हुआ, जहां अभिनेता निकितन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने सीरीज की नई कहानी के बारे में चर्चा की। निकितन ने अपने किरदार वसीम खान के विकास और काशी की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं, क्रांति ने अपने किरदार की चुनौतियों का जिक्र किया। जानें इस सीजन में क्या खास है!
 

रक्तांचल 3 का प्रमोशन वाराणसी में




वाराणसी, 15 जुलाई। चर्चित क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'रक्तांचल' का तीसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। प्रमोशन के लिए पूरी टीम वाराणसी पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'रक्तांचल 3' दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी पेश करेगा।


निर्देशक रितम श्रीवास्तव ने बताया कि इस नए सीजन में वसीम की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। यह सीजन पिछले दशक की शुरुआत की घटनाओं पर आधारित है, और प्रतिस्पर्धा समय के साथ और भी तीव्र हो गई है।


उन्होंने काशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का काम बहुत अच्छा हुआ है और समय के साथ बदलाव भी आया है। गंगा का पानी अब काफी साफ है और यहां के लोग बेहद पेशेवर हैं, जिससे काम करना आसान हो जाता है। हमारी टीम में अनुभवी कलाकार हैं, और निकितन एक मेहनती अभिनेता हैं।


निकितन धीर ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में हमें जो भी किरदार निभाने को मिलते हैं, वे हमेशा अलग होते हैं। उन्होंने कहा, "वसीम खान पिछले 7 सालों से विभिन्न रूपों में दर्शकों के सामने आ रहा है। मुझे भगवान से प्रार्थना है कि ऐसे किरदार हमें और मिलें।"


अभिनेता ने काशी की सराहना करते हुए कहा कि अगर आप अपने मन का 'मैं' खत्म करना चाहते हैं या जब कुछ समझ नहीं आ रहा हो, तो एक बार काशी जरूर आएं। यहां आपको यह सीखने को मिलता है कि मौत केवल एक ठहराव है, यह अंत नहीं है।


अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने बताया कि हमने सीरीज में एक नई लाइन जोड़ी है, "बाबा, बाबा, सब कहे पर मैया कहे न कोई, अब बाबा के दरबार में, मैया कहोगे तो हो जाएगा।" इस बार का सीजन बाकी से अलग है, और मेरा किरदार मुझसे बहुत भिन्न है। इस किरदार में ढलना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारे निर्देशक ने इसे आसान बना दिया।


OTT