क्या है मिहिर आहूजा की नई फिल्म 'दिलवाली दिवाली' में खास? जानें उनके अनोखे किरदार के बारे में!
मिहिर आहूजा का नया अवतार 'दिलवाली दिवाली' में
मुंबई, 27 अक्टूबर। अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी आगामी फिल्म 'दिलवाली दिवाली' में एक नए और अनोखे अंदाज में दिखाई देंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जिसमें वह परिवार, रिश्तों और त्योहारों से जुड़ी गहरी भावनाओं को दर्शाएंगे। मिहिर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट ने उन्हें एक कलाकार के रूप में खुद को एक अलग तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर दिया है।
अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए मिहिर ने कहा, ''एक कलाकार के रूप में मुझे हमेशा ऐसे किरदार निभाना पसंद है जो मेरे पिछले काम से भिन्न हों। 'ऑपरेशन सफेद सागर' जैसे गंभीर प्रोजेक्ट के बाद, 'दिलवाली दिवाली' ने मुझे भावनाओं की एक नई दुनिया को समझने और उसमें काम करने का मौका दिया।''
नेटफ्लिक्स की इस फिल्म का निर्माण टेरिबली टाइनी टेल्स (टीटीटी) द्वारा किया गया है। मिहिर के साथ इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता मनोज पाहवा और नीलू कोहली भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के बारे में मिहिर ने कहा, ''परिवार, रिश्तों और त्योहारों पर आधारित कहानियों की खासियत यह होती है कि लोग उनसे आसानी से जुड़ पाते हैं। ऐसी कहानियों में दर्शकों को अपनी जिंदगी और अपने आस-पास के लोगों की झलक दिखाई देती है। इस फिल्म में मेरे लिए सबसे दिलचस्प बात अपने किरदार की बारीकियों को समझना और अपने व्यक्तित्व का एक ऐसा पहलू सामने लाना था, जिसे दर्शकों ने पहले नहीं देखा है।''
उन्होंने आगे कहा, ''हर नया किरदार मुझे एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ने का अवसर देता है। किसी किरदार को निभाते समय मैं न केवल उस व्यक्ति को समझने की कोशिश करता हूं, बल्कि अपने बारे में भी कुछ नया जान पाता हूं। 'दिलवाली दिवाली' में दर्शकों को ऐसी भावनाएं और परिस्थितियां देखने को मिलेंगी, जिनसे वे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। कहानी में कुछ ऐसे मोड़ भी होंगे, जो इसे और भी दिलचस्प बनाएंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नए अंदाज को पसंद करेंगे और मेरे किरदार से जुड़ पाएंगे।''
मिहिर आहूजा ने इससे पहले कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'मेड इन हेवन 2', 'द आर्चीज' और 'विजय 69' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
.png)