Movie prime

क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी? जानें जिश्नु श्रीकुमार और जितिन के. जोस की राय

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जिश्नु श्रीकुमार और जितिन के. जोस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे इंटरनेट क्रांति ने दर्शकों को जागरूक किया है और भाषाई बाधाएं कम की हैं। जानें, क्या ओटीटी ने भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी है और फिल्म निर्माताओं को किस तरह की स्वतंत्रता मिली है।
 
क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी? जानें जिश्नु श्रीकुमार और जितिन के. जोस की राय

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जिश्नु और जितिन का अनुभव




नई दिल्ली, 27 मार्च। भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता जिश्नु श्रीकुमार और लेखक-निर्देशक जितिन के. जोस ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म समारोह के अनुभव, दर्शकों की बदलती रुचियों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रभाव पर चर्चा की।


अभिनेता जिश्नु श्रीकुमार ने कहा, "यहां आना हमारे लिए एक नया अनुभव है, लेकिन हम पहले भी कई बड़े फिल्म समारोहों का हिस्सा रह चुके हैं। हर बार इस तरह के आयोजनों में भाग लेना सुखद होता है। हमें उम्मीद है कि भारत में और भी ऐसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह होंगे।"


लेखक-निर्देशक जितिन के. जोस ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं और अन्य पहलू बेहद उत्कृष्ट हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में फिर से यहां आएंगे।


जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या फिल्मों में साउंड और आवाज का स्तर हमेशा सही होता है, तो जितिन ने कहा, "इंटरनेट क्रांति के बाद दर्शकों में सिनेमा को समझने की जागरूकता बढ़ी है। अब लोग विभिन्न भाषाओं की फिल्मों को देख और समझ सकते हैं।"


जितिन ने आगे कहा, "भाषा और संस्कृति की बाधाएं अब कम हो रही हैं। लोग आसानी से दूसरी भाषाओं की फिल्मों का आनंद ले रहे हैं।"


जब ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रभाव पर चर्चा हुई, तो जितिन ने कहा, "बिल्कुल, ओटीटी के कारण हमारे काम में बदलाव आया है। मेरी फिल्म के रिलीज के बाद, मुझे उत्तरी भारत से कई संदेश मिले। इससे हमारी फिल्म की पहुंच बढ़ी है और दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है।"


उन्होंने कहा, "अब हमारा टारगेट ऑडियंस केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश और दुनिया में फैला हुआ है। इससे हमें नए प्रयोग करने की अधिक स्वतंत्रता मिली है।"


OTT