Movie prime

क्या आप जानते हैं नागा चैतन्य की '100 परसेंट लव' ने कैसे मनाया 15 साल का जश्न?

साउथ सिनेमा के अभिनेता नागा चैतन्य की फिल्म '100 परसेंट लव' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेता ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया और फिल्म की यादों को ताजा किया। जानें इस फिल्म की कहानी, इसके प्रमुख कलाकार और इसके सफल होने के पीछे के कारण। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को दो नंदी पुरस्कार भी मिले थे? पढ़ें पूरी कहानी!
 
क्या आप जानते हैं नागा चैतन्य की '100 परसेंट लव' ने कैसे मनाया 15 साल का जश्न?

नागा चैतन्य की फिल्म ने पूरे किए 15 साल




मुंबई, 6 मई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य की तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी '100 परसेंट लव' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता और फिल्म की टीम ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया।


नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "फिल्म '100 परसेंट लव' ने 15 साल पूरे कर लिए हैं। मैं अपनी शानदार टीम और प्यारे दर्शकों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। आप सभी ने मुझे अद्भुत यादें और अपार प्यार दिया है। सच कहूं, तो आपके बिना यह सफर इतना यादगार और सफल नहीं होता।"


फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 'गीता आर्ट्स' ने भी इस अवसर पर जश्न मनाया। उन्होंने लिखा, "एक ऐसी फिल्म जिसने हमें हंसाया और प्यार में डाल दिया। ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर '100 परसेंट लव' ने 15 साल पूरे कर लिए हैं।"


सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नागा चैतन्य और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और इसे दो नंदी पुरस्कार भी मिले। इसे बंगाली में 'प्रेम की बुझनी' (2016) और तमिल में '100 प्रतिशत कधल' (2019) के रूप में रीमेक किया गया था।


कहानी बालू और महालक्ष्मी के बीच प्यार और अहंकार के संघर्ष पर आधारित है। देवी श्री प्रसाद द्वारा संगीतबद्ध, यह फिल्म अपने युवा-केंद्रित गानों और संवादों के लिए जानी जाती है। फिल्म में तमन्ना और नागा चैतन्य के अलावा, एम.एस. नारायण और धर्मावरपु सुब्रमण्यम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।


कहानी बालू (नागा चैतन्य) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रतिभाशाली लेकिन अहंकारी छात्र है। कहानी में मोड़ तब आता है जब महालक्ष्मी (तमन्ना) उसकी जिंदगी में आती हैं और पढ़ाई में उससे आगे निकल जाती हैं।


OTT