Movie prime

क्या आप जानते हैं कि 'इंडियन आइडल' में अंशिका ने किस गाने से सबका दिल जीता?

इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड में अंशिका ने 'तेरे बिना जिया जाए ना' गाकर सभी को भावुक कर दिया। इस प्रस्तुति ने जज विशाल ददलानी को भी छू लिया। जानें इस गीत के पीछे की कहानी और विशाल ददलानी के विचार।
 
क्या आप जानते हैं कि 'इंडियन आइडल' में अंशिका ने किस गाने से सबका दिल जीता?

इंडियन आइडल में अंशिका की भावुक प्रस्तुति




मुंबई, 20 मई। टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में दर्शकों को एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिलेगा। आगामी एपिसोड में प्रतिभागी अंशिका फिल्म 'घर' का प्रसिद्ध गीत 'तेरे बिना जिया जाए ना' गाती नजर आएंगी, जिसने जज, दर्शक और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी को भी भावुक कर दिया।


इस गीत को दिवंगत गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था, जबकि इसके संगीत की रचना आर. डी. बर्मन ने की थी। इसके बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे थे। आज भी यह गीत लोगों के दिलों में बसा हुआ है।


जब अंशिका ने इस गाने को मंच पर प्रस्तुत किया, तो सभी को पुराने संगीत की याद आ गई।


परफॉर्मेंस के बाद, विशाल ददलानी ने कहा, "पंचम दा (आर. डी. बर्मन) केवल एक संगीतकार नहीं थे, बल्कि संगीत की दुनिया में एक अद्वितीय शक्ति थे। किशोर दा, लता जी, आशा जी और गुलजार साहब जैसी शख्सियतें सदियों में एक बार ही जन्म लेती हैं। उनके गाने की गहराई और दर्द आज भी लोगों के दिलों को छूता है।"


विशाल ने आगे कहा, "मैं समझ नहीं पाता कि कोई इंसान इतनी गहराई से किसी के दिल की भावना को कैसे छू सकता है। इन कलाकारों में एक अलग शक्ति थी, जिसके कारण उनका संगीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। हम हमेशा इन महान कलाकारों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते रहेंगे, क्योंकि वे असली संगीत के प्रतीक हैं।"


विशाल ने कहा, "इन महान कलाकारों से मैंने जीवन में बहुत कुछ सीखा है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऐसा संगीत सुनने और समझने का अवसर मिला। जैसे कोई अंतरिक्ष यात्री अनंत ब्रह्मांड का अनुभव करता है, मुझे भी संगीत के साथ ऐसा ही अनुभव होता है। मेरे लिए संगीत की दुनिया की कोई सीमा नहीं है।"


शो में उपस्थित प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल भी अंशिका की प्रस्तुति से प्रभावित हुईं। उन्होंने लता मंगेशकर के गायन की विशेषताओं के बारे में कहा, "लता जी गाने की लय, शब्दों और भावनाओं के साथ बहुत खूबसूरती से खेलती थीं। उनका गायन का तरीका अद्वितीय था और वही अंदाज लोगों के दिलों तक सीधे पहुंचता था। उनकी आवाज में जो मासूमियत और भावना होती थी, वही इस गीत की सबसे बड़ी ताकत है।"


OTT