करीना कपूर का दिवाली लुक: 200 साल पुरानी कलगी से सजी नवाबी शान
करीना कपूर का भव्य दिवाली लुक
मुंबई, 9 नवंबर। अभिनेत्री करीना कपूर खान की दिवाली के मौके पर साझा की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने मुंबई स्थित घर की बालकनी में फेस्टिव लाइट्स और फूलों की सजावट के बीच पोज दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ दिवाली मनाने की कुछ झलकियाँ भी साझा कीं।
करीना ने इस खास अवसर के लिए रिया कपूर द्वारा स्टाइल किया गया एक नवाबी लुक अपनाया। रिया ने बताया कि इस लुक में भोपाल के शाही परिवार की अनमोल ज्वेलरी भी शामिल थी।
रिया ने करीना के फेस्टिव लुक की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें असली मूवी स्टार बताया और उनके आउटफिट और ज्वेलरी के महत्व को भी उजागर किया। करीना ने डिजाइनर पुनीत बलाना द्वारा तैयार किया गया बेज रंग का कफ्तान पहना था, जिस पर चांदी के तारों की बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बेज रंग की पगड़ी पहनी थी, जो उन्हें एक पारंपरिक नवाबी लुक दे रही थी।
इस लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी पगड़ी पर लगी लगभग 200 साल पुरानी हीरे-जवाहरात जड़ी 'कलगी' थी। यह कलगी पटौदी और भोपाल के शाही परिवार की विरासत है, जिसे सैफ अली खान ने अपनी शादी में पहना था। इससे पहले भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान भी इसे पहनते थे।
रिया ने ज्वेलरी के पारिवारिक संबंधों को भी स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि ये ज्वेलरी करीना के अपने कलेक्शन से है और उनके पति सैफ अली खान के परिवार से आई है। सैफ की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के अंतिम शासक नवाब की बेटी थीं।
करीना की तस्वीरें साझा करते हुए रिया ने लिखा, "असली मूवी स्टार, असली चांदी, असली विरासत और असली पर्सनल स्टाइल। करीना पुनीत बालन के प्योर चांदी के काफ्तान और टर्बन में, भोपाल के नवाब की 200 साल पुरानी कलगी और भोपाल की बेगम का 30 कैरेट का पन्ना पहने हुए हैं, जिस पर आयतुल कुर्सी खुदी हुई है।"
करीना का दिवाली का आउटफिट पारंपरिक शिल्प कौशल, व्यक्तिगत शैली और शाही परिवार के इतिहास का एक अनूठा मिश्रण था। विरासत वाली ज्वेलरी ने उनके फेस्टिव लुक में एक खास टच जोड़ा। बेबो ने अपने आउटफिट को स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया, जिसमें एंटीक गोल्ड चोकर और पन्ना पेंडेंट वाला नेकलेस शामिल था।
.png)