आखिर क्या है 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का नया गाना? अदिति भाटिया ने किया बड़ा खुलासा!
आदिति भाटिया का नया गाना 'कान्हा' रिलीज
मुंबई, 5 मार्च। भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा आदिति भाटिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के एक नए गाने का वीडियो साझा किया।
इस गाने के क्लिप को शेयर करते हुए अदिति ने कैप्शन में लिखा, "जब प्रेम भक्ति में बदलता है, तब राधा केवल एक नाम फुसफुसाती है – कान्हा।" उन्होंने यह भी बताया कि गाना 'कान्हा' अब उपलब्ध है।
अदिति ने फिल्म का प्रचार करते हुए लिखा, "अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे। केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में प्रदर्शित है।" वीडियो में वह गुलाबी रंग के घाघरा-चोली में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं, जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में नृत्य कर रही हैं।
उनके फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है, और कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस कमेंट्स के जरिए अदिति पर अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं।
आदिति भाटिया भारतीय हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख हस्ती हैं, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' में रूही के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
अदिति ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और अब वह 'द केरल स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले, उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन सीरियल और रियलिटी शो में भी काम किया है।
भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, और विपुल अमृतलाल शाह ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में आदिति भाटिया के साथ उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। कहानी तीन हिंदू महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवारों के खिलाफ जाकर मुस्लिम पुरुषों से विवाह करती हैं और फिर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर की जाती हैं। अदिति ने इस फिल्म में दिव्या का किरदार निभाया है।
.png)