आखिर कब आएगी आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'उड़ता तीर'? जानें नई रिलीज डेट!
फिल्म 'उड़ता तीर' की नई रिलीज डेट का ऐलान
मुंबई, 10 सितंबर (वेब वार्ता)। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है, और इसे पहले 11 सितंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए और इंतजार करना होगा। निर्माताओं ने नई रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें आयुष्मान का अनोखा और मजेदार लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।
पोस्टर में आयुष्मान को भारत और पाकिस्तान की सीमा पर झूलते हुए दिखाया गया है। उनके ऊपर एक 'अति गोपनीय' फाइल रखी हुई है, और दोनों तरफ भारत और पाकिस्तान के प्रतीक चिन्ह नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म की हास्य और अराजकता से भरी कहानी का संकेत देता है। पोस्टर पर लिखा गया है, 'देशभक्ति तो याद है... पर देश नहीं। असीमित अराजकता, भ्रम और एक्शन के लिए तैयार हो जाइए!'
अब 'उड़ता तीर' 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए पोस्टर ने फिल्म की कहानी और आयुष्मान के किरदार के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आकाश ए. कौशिक की यह कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है।
.png)