अदिति गोवित्रीकर ने 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' इवेंट में साझा किए अपने अनुभव और विचार
चंडीगढ़ में 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' इवेंट का आयोजन
चंडीगढ़, 26 अप्रैल। मिसेज वर्ल्ड रह चुकी अदिति गोवित्रीकर ने हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' इवेंट के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मार्वलस मिसेज इंडिया वर्ल्ड पेजेंट का चौथा सीजन है। आज हम सेविल लाउंज में इस इवेंट का हिस्सा हैं।
अदिति ने कहा कि यह एक 'मीट-एंड-ग्रीट' है, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और महिलाओं को यह बताना है कि यह एक ब्यूटी पेजेंट है, लेकिन यह वास्तव में बदलाव लाने और सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में हर किसी की शुरुआत अलग होती है।
उन्होंने आगे कहा कि जीवन में हर किसी के अलग-अलग पड़ाव होते हैं, और हम इस माध्यम से यह सिखाते हैं कि हम अगले स्तर पर कैसे पहुंच सकते हैं। ब्यूटी पेजेंट के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मैं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, आत्मविश्वास निर्माण और अपनी जीवन यात्रा के बारे में भी चर्चा करूंगी।
अदिति ने यह भी बताया कि तीनों सीजन की विजेताएं यहां मौजूद हैं, और उनके अनुभवों को साझा किया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि इस मंच पर आकर कैसा अनुभव हो रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत में जन्म लेना और 18 वर्ष की उम्र होना आवश्यक है। सभी भाषाओं के लोगों का स्वागत है।
उन्होंने 'बिग बॉस' में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब वह सीजन 3 में थीं, तब अमिताभ बच्चन इसके होस्ट थे। उन्होंने कहा कि अब तक इस शो में काफी बदलाव आ चुके हैं, और वह वर्तमान में क्या चल रहा है, उसे फॉलो नहीं कर रही हैं।
अदिति ने बताया कि उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है, और यह सब 'बिग बॉस' में उनके अनुभव से शुरू हुआ था। इससे पहले, उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' में भी भाग लिया था, जिसका होस्ट अक्षय कुमार थे।
.png)