पति-पत्नी के बीच उम्र का कितना अंतर है सही? जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

प्यार में पड़ने से पहले भले ही लोग उम्र और बाकी चीजों की परवाह नहीं करते, लेकिन जब बात शादी की आती है तो हर कोई अपने पार्टनर को अच्छे से जानने की कोशिश करता है, ताकि शादी के बाद की जिंदगी खुशहाल हो सके। शादी के लिए उम्र को सबसे महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। किसी भी जोड़े के बीच उचित उम्र का अंतर उनके रिश्ते को मजबूत और अटूट बना सकता है। यही कारण है कि लोग शादी से पहले अपने पार्टनर की उम्र पर ध्यान देते हैं।
लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि शादी के लिए परफेक्ट कपल के बीच उम्र का कितना अंतर होना चाहिए? क्या लड़की को हमेशा लड़के से छोटी होनी चाहिए? आख़िर क्यों लड़कियों के लिए हमेशा बड़े उम्र के लड़कों से शादी करना उचित माना जाता है? चलिए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं। हम यह भी जानेंगे कि एक जोड़े के बीच उम्र का कितना अंतर स्वीकार्य माना जाता है। इस विषय पर लोग काफी समय से सोच रहे हैं. अटलांटा यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आदर्श उम्र का अंतर पांच साल है। इस शोध के अनुसार, जिन जोड़ों की उम्र में पांच साल का अंतर होता है, उनमें तलाक की संभावना केवल 18% होती है।
जब लड़के और लड़की के बीच 10 साल का अंतर होता है तो तलाक की संभावना 39% तक होती है। जब दोनों के बीच 20 साल का उम्र का अंतर होता है तो तलाक की संभावना 95% तक बढ़ जाती है। इसका मतलब है कि सफल विवाह के लिए लड़के और लड़की के बीच उचित उम्र का अंतर होना चाहिए। ज्यादा मतभेद होने पर रिश्ते टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
हालाँकि, इसके पीछे का कारण यह है कि लड़कियाँ लड़कों की तुलना में जल्दी परिपक्व और बुद्धिमान हो जाती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, जैविक दृष्टिकोण से देखा जाए तो लड़के और लड़कियों के परिपक्वता स्तर में काफी अंतर होता है। लड़कियाँ 12-14 वर्ष की आयु में यौवन तक पहुँचती हैं, जबकि लड़के 14-17 वर्ष की आयु में यौवन तक पहुँचते हैं। दरअसल, शादी के लिए दोनों का परिपक्व होना जरूरी है, इसलिए लड़की से थोड़ा बड़ा लड़का ही शादी के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से समझते हैं। लेकिन इन सभी चीजों के अलावा एक अच्छे रिश्ते के लिए सबसे जरूरी चीज है दोनों के बीच आपसी समझ। अगर आप दोनों हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दे सकते हैं तो आप अपने उम्र के किसी व्यक्ति से शादी कर सकते हैं।