कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देगा यह फल, फायदे देख रह जाएंगे हैरान

स्वस्थ और फिट रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों और विटामिन की जरूरत होती है। फलों और सब्जियों का सेवन अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन प्रदान करता है। कीवी भी एक ऐसा ही फल है जिसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसे सुपर फूड की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। कीवी ब्लड प्रेशर और आंखों की बीमारियों में भी फायदेमंद है। यह विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत है। आइए आज हम आपको कीवी से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।
1. त्वचा के लिए फायदेमंद कीवीफ्रूट का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसके कारण कीवी त्वचा पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज और सूजन को कम कर त्वचा को साफ रखता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में निखार बना रहता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। इस फल को विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही कीवी शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।
3. कब्ज दूर करे कीवी फल कब्ज दूर करने में बहुत मदद करता है। इसके सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज भी ठीक हो जाती है। यह गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच जैसी पेट की समस्याओं से भी निजात दिलाता है। अगर आप भी बार-बार कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो कीवी फल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पेट साफ करने में भी मददगार है।
4. कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल की मात्रा कम हो जाती है। यह शरीर में एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। हल्दी का सेवन हृदय की रक्षा करता है। साथ ही दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम रहता है।
5. खून का थक्का बनने से रोके कीवी का सेवन करने से शरीर में खून के थक्के जमने की समस्या नहीं होती है। इसमें एंटीथ्रॉम्बोटिक गुण होते हैं, जो स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक संबंधी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।