हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना देंगी ये 3 चीजें, Strong Bones के लिए आज ही डाइट में कर लें शामिल

पोषक तत्वों से भरपूर आलूबुखारा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसमें कई विटामिन होते हैं। गर्मियों के बाजार में मिलने वाला यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। आलूबुखारा फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के से भरपूर होता है। इसमें फास्फोरस, विटामिन बी और मैग्नीशियम भी होता है। आइए आज हम आपको बताते हैं आलूबुखारे से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
1.हड्डियों को मजबूत बनाता है:आलूबुखारे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। महिलाओं के लिए विटामिन K का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आलूबुखारा विटामिन K से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
2. ब्लड शुगर कंट्रोल करे आलूबुखारे में कई ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. आलूबुखारा खाने से कुछ ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं जो ब्लड शुगर को तुरंत कंट्रोल करते हैं. ब्लड शुगर के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।
3. कब्ज दूर करे: छुहारे का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज दूर करता है। इसके इस्तेमाल से ब्लोटिंग, एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इसके रोजाना सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है।
4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: आलूबुखारा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन को दूर करता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
5. दिल को रखता है स्वस्थ: रोजाना आलूबुखारे का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है. यह ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को मजबूत रखते हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।