Loose Motion Home Remedies: लूज मोशन से हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

कई बार गलत खान-पान के कारण लोगों का पेट खराब हो जाता है। इसके अलावा बदलते मौसम में पेट संबंधी परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसे में दस्त, उल्टी, गैस आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी बार-बार दस्त की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप दस्त की समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में।
अदरक की चाय
भारतीय व्यंजनों में अदरक का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है, जो खाने का स्वाद बढ़ा देता है। यह शरीर की कई समस्याओं को ठीक करने में भी कारगर माना जाता है। दस्त के लिए अदरक एक प्रभावी घरेलू उपचार है। पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इस चाय को बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें बारीक कटा हुआ अदरक डालें. - अब गैस बंद कर दें, करीब 10 मिनट बाद छान लें. इस चाय को आप दिन में दो बार पी सकते हैं।
अदरक का रस
अदरक में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डायरिया और पेट दर्द से राहत दिलाते हैं। दस्त को रोकने में अदरक का रस फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक का एक टुकड़ा लें और उसे कुचल लें। अब पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं। आप इसमें एक चुटकी नमक भी मिला सकते हैं. यदि आप इस पेय को एक या दो बार पीते हैं, तो यह दस्त को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
धनिया
धनिया पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले धनिये को धोकर पीस लें. इस पेस्ट को एक गिलास पानी में मिला लें, अब इसमें नींबू का रस मिला लें. इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर पीने से दस्त से राहत मिलती है।
नींबू और नमक
नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। यह न सिर्फ पेट को स्वस्थ रखता है बल्कि शरीर की कई समस्याओं से भी बचाता है। अगर आप डायरिया की समस्या से पीड़ित हैं तो एक गिलास पानी में नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाकर पिएं। आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और डायरिया की समस्या भी कम हो जाएगी।
अनार
अनार में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप डायरिया की समस्या से पीड़ित हैं तो अनार आपकी मदद कर सकता है, इसके लिए आप अनार का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा अनार की पत्तियां भी एक कारगर उपाय है। - एक पैन में पानी उबालें, उसमें अनार के पत्ते डालें. - फिर गैस बंद कर दें. इसमें पत्तियों को कुछ देर भिगोकर रखें, फिर छान लें। जब यह गुनगुना हो जाए तो इसे पी लें।