मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले न करें ये 5 काम, सेहत को हो सकता है नुकसान

सुबह की सैर से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ऐसा नियमित रूप से करने से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। यह वजन बढ़ने से रोकने में काफी कारगर माना जाता है। सुबह की सैर मानसिक स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने का काम करती है। मॉर्निंग वॉक के फायदे तो आप भी जानते होंगे, लेकिन इसे करने से पहले भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत को फायदा होने की बजाय नुकसान होगा। आइए जानते हैं वो गलतियां जिन्हें सुबह की सैर से पहले करने से बचना चाहिए।
ज़्यादा खाना: सुबह की सैर पर जाने से पहले ज़्यादा खाने से बचें। हालांकि कई लोग सुबह के समय ज्यादा खाते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। आपको बता दें कि सुबह के समय जमकर खाना खाने से शरीर पूरे दिन थका रहता है। इसके अलावा अगर आप सुबह नाश्ते के बाद टहलने जाएंगे तो शरीर जल्दी थक जाएगा। इसके लिए आप सुबह भीगे हुए बादाम या काले चने का सेवन कर सकते हैं।
पानी न पियें: सुबह की सैर से पहले पानी न पीने की गलती न करें। क्योंकि पूरी रात शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसे पूरा करने के लिए सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। अगर आप सुबह की सैर पर जाते हैं तो सैर से पहले पानी पी लें। ऐसा करने से शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और आप डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचे रहेंगे.
गलत जूते: सुबह की सैर के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। इससे आपकी सेहत को फायदा होगा. ऐसे में अगर आप मॉर्निंग वॉक करने का प्लान बना रहे हैं तो सही जूते चुनना बहुत जरूरी है। गलत जूते पहनने से आपके घुटनों या मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। इसके लिए ऐसे जूते चुनें जो गद्देदार हों और वजन में हल्के हों।
स्मॉग से बचें: स्मॉग भरी हवा में सुबह की सैर अस्थमा के मरीजों के लिए हानिकारक है। इस हवा में सांस लेना फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है। अस्थमा के मरीजों को सुबह की सैर पर जाने से पहले हवा की गुणवत्ता की जांच कर लेनी चाहिए। इसके लिए आप गूगल की मदद ले सकते हैं. अधिक स्मॉग या प्रदूषण में सांस लेने से अस्थमा के मरीजों में सांस लेने में तकलीफ, घबराहट, दम घुटने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
वॉर्मअप करना न भूलें: अगर आप भी बिना वॉर्मअप किए टहलने जाते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि वार्म अप भी एक प्रकार का व्यायाम है। यह शरीर को व्यायाम के लिए तैयार करने का एक शानदार तरीका है। आपको बता दें कि वार्मअप करने से व्यायाम क्षमता बढ़ती है और चोट लगने का खतरा कम होता है।