बारिश में कीटों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय
बारिश के मौसम में कीटों से निपटने के उपाय
Latest Mansoon Tips
Home Remediesबरसात के मौसम में कीटों से बचने के घरेलू उपाय: जैसे ही बारिश का मौसम आता है, एक नई खुशी का अनुभव होता है, क्योंकि यह गर्मी से राहत दिलाता है। लेकिन इस सुहावने मौसम के साथ कई समस्याएं भी आती हैं, जिनमें से एक प्रमुख समस्या है कीटों का बढ़ना।
ये कीट बारिश के दौरान हर शाम काफी परेशान करते हैं। जैसे ही लाइट जलती है, ये उसके चारों ओर इकट्ठा हो जाते हैं। कभी-कभी ये शरीर पर गिरकर खुजली और दर्द का कारण बनते हैं।
इसके अलावा, इन कीड़ों के कारण खाने-पीने की चीजों को भी सुरक्षित रखना पड़ता है। यदि गलती से कोई कीड़ा खाने में गिर जाए, तो पूरा खाना बेकार हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। लोग इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न उपाय अपनाते हैं। आज हम कुछ सरल घरेलू नुस्खे साझा करेंगे, जिनसे आप इन कीड़ों से आसानी से निजात पा सकते हैं।
कीटों को भगाने के घरेलू नुस्खे
नीम का धुआँ
कीटों से छुटकारा पाने के लिए शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआँ करना फायदेमंद होता है। जहाँ नीम का धुआँ होता है, वहाँ कीट दूर भाग जाते हैं।
पुदीना का घोल
पुदीने का उपयोग भी कीटों को भगाने में किया जा सकता है। एक कप पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूँदें मिलाकर इसे खिड़कियों और दरवाजों पर स्प्रे करें। इसकी तेज महक से कीट दूर भाग जाते हैं।
प्याज और लहसुन का छिड़काव
कीटों को लाइट से दूर रखने के लिए प्याज और लहसुन का रस निकालकर उसे पानी में मिलाकर लाइट के आसपास छिड़कें। इसकी तेज गंध की वजह से कीट वहाँ नहीं आते।
कपूर जलाएं
जिस कमरे में कीड़ों को भगाना हो, वहाँ 2-3 टिकिया कपूर जलाएं। कपूर का धुआँ कीटों को दूर भगा देता है।
लौंग और तेजपत्ता का धुआँ
बारिश के मौसम में शाम को लौंग और तेजपत्ते का धुआँ करें। इससे कीट, मच्छर और मक्खियाँ सभी दूर भाग जाते हैं।
बेकिंग सोडा और नींबू
एक गिलास पानी में 3 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर एक घोल तैयार करें। इस घोल का छिड़काव लाइट के आसपास करें। इससे कीट वहाँ नहीं आएंगे।
सिरका का प्रयोग
सिरके में तेज खट्टी महक होती है, जो कीटों को पसंद नहीं आती। थोड़े से पानी में सिरके की कुछ बूँदें मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और उन जगहों पर छिड़कें जहाँ कीड़े आते हैं। इसकी महक से कीड़े वहाँ नहीं आएंगे।
.png)