Movie prime

नवरात्रि पर अपनी बेटी के लिए चुनें देवी दुर्गा के प्रेरणादायक नाम!

नवरात्रि का पर्व हर साल चैत्र माह में मनाया जाता है, और इस दौरान माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। यदि आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है और आप उसका नामकरण नवरात्रि के दौरान करना चाहते हैं, तो यहाँ माँ दुर्गा के कुछ सुंदर नामों की सूची प्रस्तुत की गई है। इन नामों के साथ-साथ उनके अर्थ भी दिए गए हैं, जिससे आप अपनी बेटी के लिए एक खास नाम चुन सकें। जानें कौन से नाम हैं इस सूची में शामिल!
 

माँ दुर्गा से प्रेरित बेबी गर्ल के नाम

नवरात्रि पर अपनी बेटी के लिए चुनें देवी दुर्गा के प्रेरणादायक नाम!

Baby Girls Names List (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Baby Girls Names List (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

माँ दुर्गा से प्रेरित बेबी गर्ल के नाम: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का आरंभ होता है। इस साल, नवरात्रि का पर्व 30 मार्च, रविवार से शुरू होकर 6 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा। यह पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त इस दौरान व्रत रखते हैं, जिससे माता रानी अपने भक्तों पर कृपा करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं।

नवरात्रि को किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है और आप नवरात्रि के दौरान उसका नामकरण (Naamkaran) करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए माता रानी के कुछ सुंदर नामों की सूची (Maa Durga Names List For Baby Girl) प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनमें से आप अपनी बेटी के लिए एक प्यारा नाम चुन सकते हैं। आइए, इस सूची पर एक नजर डालते हैं।

बेटियों के लिए माता रानी के सुंदर नाम (Goddess Durga Names for Baby Girls With Meanings)

नवरात्रि पर अपनी बेटी के लिए चुनें देवी दुर्गा के प्रेरणादायक नाम!

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तौशानी- इस नाम का अर्थ है संतोषजनक, तुष्टिकरण और मनभावन चरित्र वाली।

दिविशा- दिविशा नाम का अर्थ “देवी दुर्गा” होता है।

आद्या- आद्या नाम का अर्थ है आरंभ या देवी दुर्गा होता है।

आर्या- आप अपनी बेटी का नाम आर्या भी रख सकते हैं। इस नाम का मतलब है, देवी दुर्गा, एक महान महिला, सम्मानित, परोपकारी, शुभ।

वाराही- इस नाम का अर्थ, एक ऐसा व्यक्ति जो वराह पर सवार है, हिंदू धर्म में सात या आठ देवी मां का एक समूह, होता है।

नित्या- नित्या नाम का मतलब अनंत समय के लिए, लगातार रहने वाला होता है। इसके अलावा यह मां दुर्गा का एक नाम भी है।

शैलवी- यह एक हिंदू लड़की नाम है, जिसका मतलब है- देवी पार्वती, पहाड़ों से उत्पन्न, शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक।

भव्या- इस हिंदू नाम का अर्थ- ग्रैंड, शानदार, बड़े, देवी पार्वती, देवी दुर्गा है।

ब्राह्मी- ब्राह्मी नाम का मतलब होता है पवित्र और ब्रह्मा की शक्ति।

ऐंद्री- इस नाम के कई अर्थ हैं, जैसे कि आँखों के प्रकाश, शक्तिशाली, देवी दुर्गा का दूसरा नाम।

वामिका- यह नाम मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी बेटी के लिए चुना है। इसका अर्थ देवी दुर्गा, देवी दुर्गा का एक विशेषण होता है।

शांभवी- शम्भवी नाम का मतलब देवी दुर्गा, शांति से पैदा हुआ होता है।

कौशिकी- इस हिंदू नाम का मतलब देवी दुर्गा, रेशम के साथ घिरा हुआ होता है।

इति- आप अपनी बेटी को इति नाम भी दे सकते हैं। इसका अर्थ है- एक नई शुरुआत।

शरण्या- मां दुर्गा का ये नाम भी आप अपनी लड़की को दे सकते हैं। शरण्या का अर्थ है वह जो शरण देती है।


OTT