Movie prime

गर्मी में ताजगी लाने वाला कच्चा आम का सलाद: जानें इसकी आसान रेसिपी!

गर्मी के मौसम में ताजगी और ठंडक के लिए कच्चा आम का सलाद एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पाचन और हाइड्रेशन में भी मदद करता है। जानें इस सलाद की सरल रेसिपी और गर्मियों में ताजगी का आनंद लें।
 

गर्मी में ठंडक के लिए कच्चा आम का सलाद

गर्मी का खास, कच्चा आम का सलाद: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए हल्का और ताजगी से भरा आहार बेहद आवश्यक होता है। कच्चे आम का सलाद इस मौसम के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।


यह सलाद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह हाइड्रेशन और पाचन में भी मदद करता है। आज हम आपको एक सरल और स्वास्थ्यवर्धक कच्चे आम के सलाद की रेसिपी बताएंगे।


सामग्री (Summer Special, Raw Mango Salad)


  • कच्चा आम – 1 (छोटे टुकड़ों में कटा या कद्दूकस किया हुआ)

  • प्याज़ – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)

  • उबली हुई मूंगफली (या भुना हुआ चना) – 2 टेबलस्पून

  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

  • पुदीना – कुछ पत्तियाँ

  • भुना जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून

  • काला नमक – स्वादानुसार

  • शहद या गुड़ की चाशनी – 1 टीस्पून

  • नींबू का रस – 1 टीस्पून

  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई


विधि (Summer Special, Raw Mango Salad)


  • कच्चे आम को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।

  • एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ आम, प्याज़, मूंगफली, हरा धनिया और पुदीना डालें।

  • ऊपर से भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं।

  • स्वाद के अनुसार थोड़ा शहद या गुड़ की चाशनी डालें और अच्छे से मिक्स करें।

  • अब इस सलाद को ठंडा-ठंडा परोसें और गर्मियों में ताजगी का आनंद लें।


OTT