Movie prime

पहली बार पिता बने हॉलीवुड स्टार Robert Pattinson, गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस ने बेटे को दिया जन्म!

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ट्वाइलाइट से फैन्स के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर रॉबर्ट पैटीसन को किसी अलग परिचय की जरूरत नहीं है। रॉबर्ट लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड सुकी वॉटरहाउस के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं।
 
वह पिछले काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की वजह से खबरों में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि सूकी वॉटरहाउस मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में रॉबर्ट को एक नवजात बच्चे के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर घूमते देखा गया, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पिता बने रॉबर्ट पैटिनसन

पिता बने रॉबर्ट पैटिनसन
रॉबर्ट पैटिनसन लंबे समय से इंग्लिश सिंगर और एक्ट्रेस सूकी वॉटरहाउस को डेट कर रहे हैं। दोनों कई मौकों पर पब्लिक अपीयरेंस देकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं। रॉबर्ट पिछले दिनों सूकी की प्रेग्नेंसी के कारण लगातार सुर्खियों में रहे हैं। लेकिन अब हॉलीवुड एक्टर पहली बार पिता बनने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकी वॉटरहाउस ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर नहीं की. इस समय इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रॉबर्ट पैटिनसन और सूकी वॉटरहाउस अपने नवजात बच्चे के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बीच कपल को बाइक ट्रॉली के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी वजह से उनके बच्चे का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। इन तस्वीरों के जरिए ही इस बात की आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है कि रॉबर्ट और सूकी माता-पिता बन गए हैं।

पिता बने रॉबर्ट पैटिनसन

बैटमैन 2 में नजर आ सकते हैं रॉबर्ट: रॉबर्ट पैटिनसन अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एक अभिनेता के रूप में, वह हैरी पॉटर और बैटमैन में दिखाई दिए हैं। रॉबर्ट की बैटमैन 2 का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, कहा जा रहा है कि उनकी यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आ सकती है।