Movie prime

Singham Again: 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी धीरे-धीरे अपनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम 3' से सितारों के लुक का खुलासा कर रहे हैं।
 
Singham Again: 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी धीरे-धीरे अपनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम 3' से सितारों के लुक का खुलासा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म से करीना कपूर का लुक सामने आया था। वहीं, आज मेकर्स ने अजय देवगन का एक दमदार पोस्टर रिलीज किया है।

Singham Again: 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता

शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता
'सिंघम अगेन' के पोस्टर की बात करें तो रोहित शेट्टी ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर में एक्टर शेर की तरह दहाड़ते नजर आ रहे हैं. पोस्टर के बैकग्राउंड में अजय देवगन के साथ सिंह की तस्वीर भी नजर आ रही है. रोहित शेट्टी ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शेर आतंक मचाता है और घायल शेर तबाही मचाता है. सबका पसंदीदा पुलिसवाला बाजीराव सिंघम वापस आ गया है।

कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है यह फिल्म
'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म है। यह 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं। 'सिम्बा', 'सिंघम', 'सिंघम 2' और 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स का हिस्सा हैं। 'सिंघम अगेन' में सिंबा यानी रणवीर सिंह और वीर सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार सिंघम अजय देवगन से फाइट करते नजर आएंगे।

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'सिंघम अगेन' का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट, अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने संयुक्त रूप से किया है। यह फिल्म साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' से क्लैश होगी।