Movie prime

Shabana Azmi: 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- 'मैं इसके लिए आभारी हूं'

प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान चलाने के लिए 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
 
Shabana Azmi: 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- 'मैं इसके लिए आभारी हूं'

प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान चलाने के लिए 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए लंदन में थीं। इसी बीच एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

Shabana Azmi: 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- 'मैं इसके लिए आभारी हूं'

'मैं इस मान्यता के लिए आभारी हूं'
शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लंदन में सम्मान पाने के बाद उन्होंने कहा, 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन अवॉर्ड पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Shabana Azmi: 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- 'मैं इसके लिए आभारी हूं'

यह सिनेमा और सक्रियता की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार कर सकते हैं और समाज पर सार्थक प्रभाव डाल सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं इस मान्यता के लिए आभारी हूं और सकारात्मक बदलाव की वकालत करने के लिए हमेशा अपनी आवाज और मंच का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।'