Movie prime

Pushpa 2 Teaser: तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज, फिल्म की टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, अल्लू अर्जुन छाने को तैयार

साल 2024 सीक्वल फिल्मों के लिए धमाकेदार होने वाला है। यह फिल्म एक साथ कई सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) भी शामिल है। इस फिल्म का इंतजार फैंस दो साल से कर रहे हैं.
 
Pushpa 2 Teaser: तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज, फिल्म की टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, अल्लू अर्जुन छाने को तैयार

साल 2024 सीक्वल फिल्मों के लिए धमाकेदार होने वाला है। यह फिल्म एक साथ कई सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) भी शामिल है। इस फिल्म का इंतजार फैंस दो साल से कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म का टीजर रिलीज डेट सामने आ गई है। पिछले साल, अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 का एक टीज़र वीडियो रिलीज़ किया गया था। इसी बीच कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया गया। इसी बीच मेकर्स अल्लू अर्जुन के फैंस को एक और सरप्राइज देने जा रहे हैं।

तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज

तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कुछ ही दिनों में अपना 42वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस मौके को और खास बनाने के लिए पुष्पा 2 की टीम फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने जा रही है. पुष्पा 2 के टीज़र रिलीज़ की आधिकारिक घोषणा 2 अप्रैल, मंगलवार को की गई है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर फिल्म के टीजर रिलीज डेट का खुलासा किया है।

तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज

कब रिलीज होगा टीजर?
पुष्पा 2 का टीज़र अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें एक पैर में पायल बंधी हुई दिखाई दे रही है, जो पुष्पा राज की हो सकती है। इससे पहले फिल्म से अल्लू अर्जुन के चेहरे और हाथों का लुक सामने आया था।

तांडव करने को बेचैन पुष्पा राज

कब रिलीज होगी फिल्म?
पुष्पा 2 का इंतजार अब कुछ ही हफ्तों में खत्म होने वाला है। अल्लू अर्जुन इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिर से सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। पुष्पा 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, विलेन के किरदार में फहद फासिल कहर बरपाते नजर आएंगे।