Movie prime

Sanjay Gadhvi Passed Away: 'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

मशहूर निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। आज रविवार 19 नवंबर को सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह सुबह लोखंडवाला बैकरोड पर टहल रहे थे तो अचानक उनके सीने में दर्द महसूस हुआ और वह पसीने से भीग गए।
 
Sanjay Gadhvi Passed Away

मशहूर निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। आज रविवार 19 नवंबर को सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह सुबह लोखंडवाला बैकरोड पर टहल रहे थे तो अचानक उनके सीने में दर्द महसूस हुआ और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद संजय गढ़वी को पास के सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया।

Sanjay Gadhvi Passed Away

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में ही है पार्थिव शरीर
सुपरहिट फिल्म 'धूम' के डायरेक्टर संजय गढ़वी के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका इस दुनिया से चले जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है. मिली जानकारी के मुताबिक, संजय गढ़वी को सुबह की सैर के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जहां वह सैर के लिए गए थे वहां से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की दूरी महज एक से डेढ़ किलोमीटर थी। डायरेक्टर संजय गढ़वी का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में है।

Sanjay Gadhvi Passed Away

आज शाम को अंतिम संस्कार होगा
कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 19 नवंबर की देर शाम तक किया जाएगा. उनके निधन के बाद कई मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह ग्रीन एकर सोसाइटी, लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट में रहते थे। हाल ही में संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

संजय गढ़वी ने इन फिल्मों का किया निर्देशन
खबरों के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर आधारित फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है. संजय गढ़वी ने 'धूम' और 'धूम 2' का निर्देशन किया था। उन्होंने 'तेरे लिए', 'किडनैप', 'मेरे यार की शादी है', 'ऑपरेशन परिंदे' और 'अजब गजब लव' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन भी किया।