Movie prime

अर्जुन कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा- 'केवल दो ही रास्ते हैं...'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 5 साल की डेटिंग के बाद अर्जुन और मलायका का ब्रेकअप हो गया है।
 
अर्जुन कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा- 'केवल दो ही रास्ते हैं...'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 5 साल की डेटिंग के बाद अर्जुन और मलायका का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलायका और अर्जुन ने अलग होने का फैसला कर लिया है, लेकिन फिलहाल दोनों इस मामले पर सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखना चाहते हैं। हालांकि, मलायका अरोड़ा के मैनेजर ने इस खबर को अफवाह बताया है। मलायका अरोड़ा के मैनेजर ने कहा, ''नहीं नहीं, ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।''

अर्जुन कपूर ने मलाइका संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा- 'केवल दो ही रास्ते हैं...'

हालांकि, अब ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "जीवन में हमारे पास दो विकल्प हैं। या तो हम अपने अतीत के कैदी बन जाएं या भविष्य की संभावनाओं के खोजकर्ता।" अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को देखकर लोग हैरान हैं कि क्या एक्टर मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप करने का इशारा कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 5 साल की डेटिंग के बाद अर्जुन और मलायका का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलायका और अर्जुन ने अलग होने का फैसला कर लिया है, लेकिन फिलहाल दोनों इस मामले पर सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखना चाहते हैं। हालांकि, मलायका अरोड़ा के मैनेजर ने इस खबर को अफवाह बताया है। मलायका अरोड़ा के मैनेजर ने कहा, ''नहीं नहीं, ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।''  हालांकि, अब ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा ने साल 2019 में अपने जन्मदिन पर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. मलायका अरोड़ा अर्जुन कपूर से बड़ी हैं और अरहान खान नाम के एक बेटे की मां भी हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा की पहली शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी कर ली. साल 2002 में मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया। साल 2016 में दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आईं। हालांकि, साल 2017 में मलाइका और अरबाज आधिकारिक तौर पर अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में फैन्स को साल 2019 में बताया था। फैंस काफी समय से मलायका और अर्जुन की शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबर सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया है।