Movie prime

आलिया भट्ट को समझा जाता था पूजा भट्ट और महेश भट्ट की बेटी, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। महेश भट्ट की लाडली ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। महेश भट्ट की लाडली ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

मनोरंजन डेस्क, 15 मार्च 2023- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। महेश भट्ट की लाडली ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद आलिया ने अपने करियर में 'उड़ता पंजाब', '2 स्टेट्स', 'राजी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। एक दशक लंबे इस करियर में आलिया भट्ट अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। आलिया भट्ट का कभी उनके आईक्यू लेवल को लेकर मजाक उड़ाया गया तो कभी नेपोटिज्म को लेकर। लेकिन आलिया को लेकर एक ऐसी अफवाह उड़ी जिसे सुनकर एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं।

मनोरंजन डेस्क, 15 मार्च 2023
महेश और पूजा भट्ट की बेटी हैं आलिया?
आलिया भट्ट को महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी होने की अफवाह थी। आपको बता दें कि फिल्म निर्माता महेश भट्ट और बेटी पूजा भट्ट के विवादित मैगजीन कवर शूट के बाद यह अफवाह हवा हो गई थी। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान पूजा के बारे में कहा कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वो उससे शादी कर लेते। महेश के इस बयान के बाद ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि आलिया महेश और पूजा की बेटी हैं।

मनोरंजन डेस्क, 15 मार्च 2023
आलिया ने कॉफी विद करण में रिएक्ट किया था
जब आलिया भट्ट करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बनीं तो करण जौहर ने एक्ट्रेस से पूछा कि उन्होंने उनके बारे में सबसे खराब अफवाह क्या सुनी थी। तो आलिया भट्ट ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, मैं महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हूं। बाद में, 2 स्टेट्स के प्रमोशन के दौरान, आलिया भट्ट ने फिर से अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह हास्यास्पद है! मुझे लगता है कि जिसने भी यह लिखा है, उसे अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए।"