Burj Khalifa पर दिखेगी Ranbir Kapoor की फिल्म 'एनिमल' की एक झलक, जानें क्या है पूरा मामला

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म दिसंबर में पर्दे पर आने वाली है। ऐसे में एक्टर जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसे सुनकर कपूर के विदेशी फैंस खुशी से उछल पड़े हैं.
शाह रुख के नक्शे कदम पर चल रहे हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की 'एनिमल' की झलक दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में दिखाई जाएगी। बुर्ज खलीफा पर फिल्म एनिमल का 60 सेकंड का वीडियो दिखाया जाएगा। हालांकि 60 सेकेंड के इस वीडियो में कौन सा सीन दिखाया जाएगा. इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. आपको बता दें कि रणबीर को शुक्रवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर दुबई के लिए ही रवाना हुए हैं.
बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ था पठान का ट्रेलर
आपको बता दें कि रणबीर कपूर किंग यानी शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। इसी साल शाहरुख की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ था। ये देखकर खुद किंग खान भी रोमांचित हो गए. उनका डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
इस दिन रिलीज होगी एनिमल: एनिमल में रणबीर कपूर पहली बार रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना रणबीर की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।