सोनम कपूर का 40वां जन्मदिन: करीना कपूर ने दी दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं!

सोनम कपूर का खास दिन
मुंबई, 9 जून। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर आज अपने 40वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस विशेष अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्त और सहकर्मी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इनमें से एक हैं करीना कपूर खान, जिन्होंने सोनम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
करीना ने सोशल मीडिया पर सोनम के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सोनम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उन्हें प्यार से 'डार्लिंग' कहा।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा करते हुए करीना ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोना... आर्ट, लव और चिप्स… तुम्हें एक बड़ा हग''।
तस्वीर में दोनों अदाकाराएं बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए शानदार पोज दे रही हैं।
करीना और सोनम की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती बहुत गहरी है। दोनों ने एक साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में काम किया था।
करीना से पहले, भूमि पेडनेकर ने भी सोनम को जन्मदिन की बधाई दी।
भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी वीडियो साझा की, जिसमें सोनम अपनी प्री-बर्थडे पार्टी में केक काटते हुए नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के साथ भूमि ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर, तुम बहुत प्यारी हो।"
सोनम ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें भूमि, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए।
अगर सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड' में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसे शोम मखीजा ने निर्देशित किया था और सुजॉय घोष ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में सोनम के साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 2011 में आई कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसमें एक अंधे पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो एक सीरियल किलर की तलाश में है।