Movie prime

नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा साई पल्लवी का पत्ता, माता सीता के रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस!

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं. कुछ महीने पहले खबर आई थी कि साउथ सुपरस्टार फिल्म में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं।
 
नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा साई पल्लवी का पत्ता, माता सीता के रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस!

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं. कुछ महीने पहले खबर आई थी कि साउथ सुपरस्टार फिल्म में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। तो रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा सकते हैं। माता सीता के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना गया है। लेकिन अब इसी बीच माता सीता के लिए एक नई एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से साई पल्लवी की छुट्टी हो सकती है और इस एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है।

नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा साई पल्लवी का पत्ता, माता सीता के रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस!

साई पल्लवी का फिल्म से कटा पत्ता!
रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट को लेकर कई नाम सामने आए हैं। फिल्म से सनी देओल से लेकर विजय सेतुपति तक का नाम जुड़ चुका है। अब तक माता सीता के लिए साईं पल्लवी का नाम सामने आया था. रिपोर्ट के मुताबिक, साईं पल्लवी की जगह अब जान्हवी कपूर की फिल्म में एंट्री हो सकती है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर की एंट्री के बाद एक बार फिर फिल्म की स्टारकास्ट में बदलाव हुआ है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने अभी तक स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सभी को मेकर्स की ओर से स्टारकास्ट की घोषणा का इंतजार है।

नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा साई पल्लवी का पत्ता, माता सीता के रोल में नजर आएगी ये एक्ट्रेस!

फिल्म में ये सितारे नजर आ सकते हैं
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में कई बॉलीवुड और साउथ सितारे नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, बॉबी देओल और विजय सेतुपति अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। लेकिन अभी तक किसी स्टार की एंट्री को लेकर कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है.