Movie prime

दीया मिर्जा ने बेटे अव्यान के जन्मदिन पर साझा की भावनाएं, कहा- 'तुमने जिंदगी में नई रोशनी भरी'

दीया मिर्जा ने अपने बेटे अव्यान के पांचवें जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को नई रोशनी और उम्मीद का प्रतीक बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अव्यान की कई तस्वीरें साझा की और अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां किया। दीया ने अपने बेटे के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में आने के बाद उम्मीद के नए अर्थों को साझा किया। जानें और क्या कहा दीया ने इस खास मौके पर।
 
दीया मिर्जा ने बेटे अव्यान के जन्मदिन पर साझा की भावनाएं, कहा- 'तुमने जिंदगी में नई रोशनी भरी'

अव्यां के जन्मदिन पर दीया मिर्जा की भावुक पोस्ट




मुंबई, 14 मई। दीया मिर्जा अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने बेटे अव्यान आजाद की तस्वीरें और खास लम्हे सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे के पांचवें जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अव्यान को अपनी जिंदगी में नई रोशनी बताया।


दीया ने इंस्टाग्राम पर अव्यान की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके शुरुआती लम्हों से लेकर अब तक के खूबसूरत पल शामिल हैं। कुछ तस्वीरों में दीया अपने बेटे के साथ खेलती और परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं।


इन तस्वीरों के साथ दीया ने एक लंबा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ''हमारे मिरेकल बच्चे को पांचवें जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम जन्म से ही आजाद थे और हमेशा आजाद रहो। अपनी जिंदगी अपने तरीके से जियो। खुलकर हंसो, दिल से प्यार करो और बड़े सपने देखो।''


उन्होंने आगे लिखा, ''तुम हमेशा उन चीजों की रक्षा करो, जो कोमल और खूबसूरत हैं। हमेशा नई चीजों को बढ़ने और आगे बढ़ाने में मदद करो। तुम्हारे हमारे जीवन में आने के बाद उम्मीद का मतलब ही बदल गया। तुम जिंदगी की धूप हो, नई रोशनी हो। मैं अपने प्यार को शब्दों में नहीं कह सकती।''


गौरतलब है कि अव्यान का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्हें जन्म के बाद लगभग दो महीने एनआईसीयू में रहना पड़ा था। दीया ने पहले भी बताया है कि वह समय उनके लिए कितना भावुक और डरावना था।


दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से 2021 में शादी की थी और शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने बेटे के जन्म की खबर साझा की थी। वैभव की पहली शादी से एक बेटी समायरा भी है, और दीया अक्सर समायरा के साथ भी खास लम्हों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।


OTT