Movie prime

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'हैप्पी' ने पूरे किए 20 साल, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें!

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी हिट फिल्म 'हैप्पी' के 20 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके सह-कलाकार और निर्देशक भी शामिल हैं। जानें इस खास मौके पर अल्लू ने क्या कहा और फिल्म की कहानी के बारे में।
 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'हैप्पी' ने पूरे किए 20 साल, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें!

अल्लू अर्जुन ने मनाया 'हैप्पी' का 20वां सालगिरह




मुंबई, 27 जनवरी। साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं, जिनमें से एक है 'हैप्पी'। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने आज 20 साल पूरे कर लिए हैं। अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में जेनेलिया भी थीं, और यह फिल्म उनके करियर की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई।


इस खास मौके पर, अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी व्यक्त की और पुरानी यादों को ताजा किया।


उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ 'बिहाइंड द सीन' तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में जेनेलिया, मनोज बाजपेयी, निर्देशक ए. करुणाकरण और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।


अल्लू ने अपने पोस्ट में लिखा, "फिल्म 'हैप्पी' को रिलीज हुए 20 साल हो गए हैं। यह मेरी फिल्म यात्रा की सबसे खुशनुमा फिल्मों में से एक रही है। इस अद्भुत यात्रा के लिए मैं निर्देशक ए. करुणाकरण का दिल से आभारी हूं। मेरी प्यारी को-स्टार जेनेलिया, शानदार अभिनेता मनोज बाजपेयी और सभी कलाकारों ने इसे एक यादगार अनुभव बना दिया। फिल्म के संगीतकार और सभी तकनीशियनों का भी धन्यवाद। विशेष रूप से मेरे पिता अल्लू अरविंद का, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को पूरा समर्थन दिया। सभी का दिल से आभार।"


ए. करुणाकरण द्वारा निर्देशित यह तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अल्लू अर्जुन, जेनेलिया, मनोज बाजपेयी और ब्रह्मानंदम के साथ प्रमुख भूमिकाओं में थी। फिल्म एक पिज्जा डिलीवरी बॉय की कहानी है, जिसमें प्यार, परिवार और दोस्ती की झलक दिखाई गई है, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।


इस फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद की कंपनी गीता आर्ट्स ने किया था, और इसका संगीत युवान शंकर राजा ने दिया था।


यह फिल्म 2004 की तमिल फिल्म 'अजगिया थीये' का रीमेक है, जिसमें मनोज बाजपेयी ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इसका हिंदी डब संस्करण 'दम' के नाम से उपलब्ध है।


OTT