शिक्षक दिवस पर शरद केलकर ने याद किए अपने प्रेरणादायक टीचर्स
शरद केलकर का शिक्षक दिवस पर संदेश
मुंबई, 5 सितंबर। अभिनेता शरद केलकर, जो वर्तमान में टीवी धारावाहिक 'तुम से तुम तक' में अभिनय कर रहे हैं, ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उन शिक्षकों को याद किया जिन्होंने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने एक बातचीत में कहा, "बचपन में हमें अपने शिक्षकों के महत्व का सही अंदाजा नहीं होता। स्कूल का मतलब हमारे लिए ज्यादातर दोस्त, पढ़ाई और बचपन की खुशियों से होता है, लेकिन जब हम बड़े होते हैं, तब हमें यह समझ में आता है कि बच्चों के लिए शिक्षक और मेंटर्स कितने आवश्यक होते हैं।"
शरद ने यह भी बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें जीवन में बेहतरीन मेंटर्स मिले हैं। उन्होंने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि स्कूल, कॉलेज और अभिनय के सफर में मुझे ऐसे टीचर्स मिले जिन्होंने मुझे सीखने और नई चीजें आजमाने के लिए प्रेरित किया।"
उन्होंने आगे कहा, "एक पिता के रूप में जब मैं अपनी बेटी को पढ़ते हुए देखता हूं, तो मुझे खुशी होती है कि उसे भी ऐसे शिक्षक मिले हैं जो उसे मार्गदर्शन और प्रेरणा देते हैं। इस शिक्षक दिवस पर, मैं अपने सभी शिक्षकों और मेंटर्स का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे आज का इंसान और अभिनेता बनने में मदद की।"
धारावाहिक 'तुम से तुम तक' की कहानी दिल्ली के चांदनी चौक की 20 वर्षीय अनु शर्मा और 46 वर्षीय सफल उद्योगपति आर्यवर्धन की है। अनु के पिता एक स्थानीय स्टोर में काम करते हैं, जो आर्यवर्धन की कंपनी के ब्रांड राजनंदिनी साड़ी बेचता है। यह शो जीटीवी पर प्रसारित हो रहा है।
.png)