Movie prime

भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने आया नया गाना 'शुभमंगल के फेरा', जानें इसकी खासियत!

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई फिल्म 'गोवर्धन' का गाना 'शुभमंगल के फेरा' हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना प्यार और परंपरा की खूबसूरत झलक पेश करता है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने को अलोक कुमार ने गाया है और इसके बोल अरविंद कुमार तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जिसमें निरहुआ और मेघाश्री की जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
 
भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने आया नया गाना 'शुभमंगल के फेरा', जानें इसकी खासियत!

नया गाना 'शुभमंगल के फेरा' हुआ रिलीज


मुंबई, 29 अक्टूबर। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई फिल्म 'गोवर्धन' का गाना 'शुभमंगल के फेरा' हाल ही में लॉन्च हुआ है।


यह गाना प्यार और परंपरा की खूबसूरत झलक पेश करता है और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।


गाने में भोजपुरी सॉफ्ट म्यूजिक का तड़का लगाया गया है, जो पारिवारिक बंधनों और प्यार की सुंदरता को दर्शाता है।


इस गाने में शादी की रस्मों और नवविवाहित जोड़े की नई जिंदगी की झलक दिखाई गई है, जो बॉलीवुड की हिट फिल्म 'पैडमैन' के गाने 'आज से तेरी' की याद दिलाती है।


गाने को प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अलोक कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल अरविंद कुमार तिवारी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है।


इस तिकड़ी ने गाने को ऐसा बना दिया है कि यह हर उम्र के दर्शकों को भा रहा है।


फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जो सामाजिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस फिल्म में भी प्यार और परंपरा को खूबसूरती से पेश किया है।


फिल्म का निर्माण जयंत घोष और रिया घोष ने किया है, जिसमें निरहुआ के साथ अभिनेत्री मेघाश्री मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी पहले भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है और इस बार भी उनकी केमिस्ट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।


निरहुआ की हालिया रिलीज फिल्म 'बलमा बड़ा नादान-2' है, जिसका निर्देशन महमूद आलम ने किया है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित, संजय पांडे और पुष्पा वर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


इसके अलावा, फिल्म में विजय महादेव गोस्वामी, संजय पांडे, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख, अंजली चौहान, अनूप अरोड़ा और पुष्पा वर्मा जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।


OTT