क्या है 'मित्रता' फिल्म की कहानी? जानें दोस्ती के रंगों से भरी इस नई गुजराती फिल्म के बारे में!
गुजराती सिनेमा में नई फिल्म 'मित्रता' का आगाज़
मुंबई, 1 सितंबर। वर्तमान में गुजराती सिनेमा में ऐसी कहानियों की मांग बढ़ रही है, जो जीवन के रिश्तों और भावनाओं को सरलता से दर्शाती हैं। इसी क्रम में, नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री और निर्माता मानसी पारेख तथा पार्थिव गोहिल का प्रोडक्शन हाउस सोल सूत्र अपनी नई फिल्म 'मित्रता' पेश कर रहा है। फिल्म का नाम ही इस बात का संकेत देता है कि इसकी कहानी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमेगी।
मानसी पारेख ने 'मित्रता' के बारे में कहा, ''मैं और विराज घेलानी लंबे समय से मित्र हैं। उनके साथ इस फिल्म को बनाना मेरे लिए एक साधारण प्रोजेक्ट से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। हमने इसे प्यार और मेहनत से तैयार किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म देखकर अपनी पुरानी दोस्तियों और उन यादों को फिर से जीएंगे, जो समय के साथ भी ताजा रहती हैं।''
फिल्म के निर्माताओं ने 'मित्रता' का टीजर भी जारी किया है, जिसमें तीन दोस्तों के बीच की गहरी दोस्ती को दर्शाया गया है। टीजर में विराज घेलानी, दीप वैद्य और विशाल पारेख की केमिस्ट्री बेहद मजेदार नजर आ रही है। इसमें युवा पीढ़ी की ऊर्जा के साथ-साथ दोस्ती के खूबसूरत और भावनात्मक क्षणों को भी दिखाया गया है।
विराज घेलानी ने 'मित्रता' का हिस्सा बनने को अपने लिए एक विशेष अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ''इस फिल्म ने मेरी दो पसंदीदा चीजों को एक साथ लाया है - दोस्ती और उन लोगों के साथ काम करना, जिनसे मैं जुड़ाव महसूस करता हूं। सेट पर एक अनोखा माहौल था, जहां काम करने का उत्साह और एक-दूसरे के साथ मिलकर कुछ नया बनाने की खुशी थी।''
विराज ने आगे कहा, ''सेट पर जो ऊर्जा और दोस्ती थी, वही फिल्म में भी दिखाई देगी। मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्सुक हूं और उन दोस्तियों का जश्न मनाने के लिए तैयार हूं, जो लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण होती हैं।''
फिल्म के निर्देशक ओनील कार्निक ने कहा, ''यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह मेरे निर्देशन की पहली फिल्म है। हर फिल्म किसी जुनून से उत्पन्न होती है और 'मित्रता' मेरे दिल के करीब है। फिल्म की पूरी कहानी दोस्ती और जुनून से जुड़ी है। पूरी कास्ट और क्रू ने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है। अब इसे दर्शकों के सामने लाने का समय आ गया है, और मैं इसके लिए बहुत खुश हूं।''
सोल सूत्र के बैनर तले बनी 'मित्रता' को पार्थिव गोहिल और मानसी पारेख ने प्रोड्यूस किया है। यह गुजराती फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
.png)