Movie prime

देश के लिए क्या कर सकते हो? 'पठान' अंदाज में शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

भारत 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा भारत देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक एक दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने फैन्स और देश की जनता को बधाई दे रहे हैं.
 
देश के लिए क्या कर सकते हो? 'पठान' अंदाज में शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

मनोरंजन डेस्क, 27 जनवरी 2023- भारत 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा भारत देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक एक दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने फैन्स और देश की जनता को बधाई दे रहे हैं. गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने भारत के लोगों को बधाई संदेश भी भेजा है. आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं पर 'पठान' अभिनेता शाहरुख खान ने क्या कहा।

शाहरुख खान ने यह ट्वीट किया

देश के लिए क्या कर सकते हो? 'पठान' अंदाज में शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
गणतंत्र दिवस को लेकर शाहरुख खान ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'आप देश के लिए क्या कर सकते हैं... गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई। हमारे संविधान ने हमें जो दिया है, हमें उसकी सराहना करनी चाहिए और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। जय हिंद!'

शाहरुख खान की 'पठान' की कमाई

देश के लिए क्या कर सकते हो? 'पठान' अंदाज में शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है. दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। जिसमें इसे भारत में 5500 और विदेशों में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के लिए फैन्स की दीवानगी इस तरह देखी जा रही है कि निर्माताओं ने पूरे भारत में देर रात के शो शुरू कर दिए हैं।

'पठान' की स्टार कास्ट
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के अलावा फिल्म 'जवान' और फिल्म 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे.