Movie prime

भारतीय सेना में जाना चाहते थे ये सितारे, किस्मत के खेल ने कराई मनोरंजन की दुनिया में एंट्री

आज देशभर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राजपथ पर परेड की जाती है और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के अधिकारियों के शौर्य की सराहना की जाती है।
 

मनोरंजन डेस्क, 27 जनवरी 2023- आज देशभर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राजपथ पर परेड की जाती है और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के अधिकारियों के शौर्य की सराहना की जाती है। इस गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आज हम आपको उन सितारों से मिलवाते हैं जो एक्टर नहीं बल्कि आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे. हालांकि किस्मत के खेल ने उन्हें अभिनेता बना दिया। इस लिस्ट में 'पठान' एक्टर शाहरुख खान से लेकर टीवी ब्यूटी दिव्यांका त्रिपाठी तक शामिल हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं उन बॉलीवुड और टीवी स्टार्स पर-

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने अपने जीवन में एक भारतीय सेना अधिकारी बनने का सपना देखा था। हालांकि ये सपना वो असल जिंदगी में पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर कई बार आर्मी ऑफिसर बनने का मौका मिला।

मनोरंजन डेस्क, 27 जनवरी 2023

अक्षय कुमार
शाहरुख खान की तरह अक्षय कुमार भी आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे। वास्तव में, वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते थे क्योंकि उनके पिता सेना में थे। अक्षय ने कहा कि उन्होंने इसके लिए तैयारी भी की थी, लेकिन वक्त उन्हें यहां ले गया।

मनोरंजन डेस्क, 27 जनवरी 2023

सोनू सूद
सोनू सूद अपने करियर में कई बार पर्दे पर आर्मी ऑफिसर बने हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी उनका सपना सेना में भर्ती होने का था। लेकिन समय के करवट ने उन्हें अभिनेता बना दिया।

मनोरंजन डेस्क, 27 जनवरी 2023

रणविजय सिन्हा
रणविजय सिन्हा ने आर्मी ऑफिसर बनने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन तभी अभिनेता को 'रोडीज' से फोन आया और वह इसके लिए चले गए। अभिनेता का कहना है कि उनके परिवार की कई पीढ़ियों ने सेना में सेवा की है।

AROUND THE WEB