Movie prime

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के लिए सही पोशाक की तलाश में, इन अभिनेत्रियों से प्रेरणा लें

देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके साथ ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित कर दिया गया। लोकतंत्र की ताकत को दर्शाने वाला यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है।
 
गणतंत्र दिवस 2023: गणतंत्र दिवस के लिए सही पोशाक की तलाश में, इन अभिनेत्रियों से प्रेरणा लें

मनोरंजन डेस्क, 25 जनवरी 2023- देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके साथ ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित कर दिया गया। लोकतंत्र की ताकत को दर्शाने वाला यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। यही वजह है कि लोग इसे अलग-अलग तरह से मनाते हैं। वैसे तो इन दिनों स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों में छुट्टी होती है, लेकिन फिर भी लोगों में एक अलग ही जोश और उत्साह होता है। लोग इस दिन के लिए बेहद खास परिधान भी चुनते हैं। अगर आप भी इस साल 26 जनवरी को कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस से प्रेरणा ले सकती हैं।

जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस और आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हर मौके पर अपनी स्टाइलिंग से फैशन गोल सेट करती रहती हैं। अगर आप 26 जनवरी के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं, तो आप जाह्नवी कपूर के आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस खास मौके पर आप सफेद कुर्ता चिकनकारी के साथ पहन सकती हैं।

सारा अली खान

फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक एक्ट्रेस हर लुक में स्टनिंग लग रही हैं। अगर आप 26 जनवरी के लिए अपने आउटफिट की तलाश में हैं तो आप सारा की तरह व्हाइट लेस सूट पहन सकती हैं। साथ ही चौड़ा बॉर्डर वाला दुपट्टा और सिल्वर ईयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

जैकलीन फर्नांडीज

गणतंत्र दिवस के लिए आप भी जैकलीन की तरह फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता पहन सकती हैं। व्हाइट बेस पर ग्रीन और स्काई ब्लू कलर का प्रिंट इस खास मौके के लिए परफेक्ट साबित होगा। आप इसके साथ बॉर्डर वाला दुपट्टा भी पेयर कर सकती हैं।