सोनू निगम ने साझा की परिवार की अनमोल यादें, तीन पीढ़ियों की तस्वीर ने जीता दिल!
सोनू निगम का परिवारिक पल
मुंबई, 11 जून। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने हाल ही में अपने परिवार के एक पुराने क्षण को साझा किया, जिसमें उनकी तीन पीढ़ियाँ एक साथ नजर आ रही हैं।
सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी मां, नानी और बहन तीशा निगम एक ऑडिटोरियम में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर का विशेष आकर्षण यह है कि इसमें परिवार की तीन पीढ़ियाँ एक ही फ्रेम में कैद हैं।
तस्वीर में सोनू की मां और नानी पहली पंक्ति में बैठी हैं, जबकि उनकी बहन तीशा, जिन्हें परिवार में प्यार से टिन्नी कहा जाता है, उनके साथ हैं।
यह तस्वीर उनके पिता अगम कुमार निगम के पहले म्यूजिक एल्बम के वीडियो की शूटिंग के दौरान खींची गई थी।
सोनू ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "मम्मी, नानी और टिन्नी – तीन पीढ़ियाँ एक साथ... यह वो समय था जब मेरे पिता, अगम कुमार निगम, अपने पहले म्यूजिक एल्बम के लिए वीडियो बना रहे थे... मैं भी उस समय का हिस्सा था।"
अगम कुमार निगम एक प्रसिद्ध गायक थे, जिन्होंने देशभर में कई स्टेज शो किए और म्यूजिक की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। सोनू निगम ने अपने पिता के साथ म्यूजिक शो में भाग लेकर संगीत की गहराइयों को समझा और आगे चलकर एक सफल करियर बनाया।
सोनू ने 90 के दशक में हिंदी फिल्मों में कई हिट गाने गाए, जैसे 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का', 'मुझसे जुदा होकर', 'इक दिन कभी', 'गोरी गोरी', 'ओ हमसफर', 'पंछी नदियां पवन के झोंके', 'अब मुझे रात दिन' और 'ये दिल दिवाना'।
गायन के अलावा, सोनू निगम ने छोटे पर्दे पर भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कई म्यूजिक बेस्ड टीवी शोज की मेज़बानी की और नए गायकों को मंच प्रदान किया।
.png)