सुरभि चंदना की पहलगाम यात्रा: कश्मीर की जन्नत में बिताए पल!
सुरभि चंदना की पहलगाम यात्रा
मुंबई, 17 नवंबर। अभिनेत्री सुरभि चंदना इन दिनों कश्मीर के पहलगाम में छुट्टियां बिता रही हैं, जहां वह प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रही हैं।
सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी पहलगाम यात्रा की झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो में वह खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेते हुए और आसपास की जगहों की खोजबीन करते हुए नजर आ रही हैं।
वीडियो में सुरभि एक सुंदर झील के किनारे चट्टान पर बैठकर नजारों का आनंद ले रही हैं और बोट राइड का मजा भी ले रही हैं। इसके अलावा, वह डांस करते और साइकिल चलाते हुए भी दिखाई दे रही हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह वहां के शांत वातावरण का पूरा लुत्फ उठा रही हैं।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "खुदा की नेमत, पहलगाम। जन्नत का एक टुकड़ा, पहलगाम।" पहलगाम अपनी हरी-भरी वादियों, साफ नदियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह कश्मीर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सुरभि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी की झलकियां साझा करती हैं, जिससे उनके फैंस को उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों और काम की जानकारी मिलती रहती है।
सुरभि चंदना ने लंबे समय तक टेलीविजन में काम करने के बाद 2026 में अपने पति करण शर्मा के साथ मिलकर 'फील गुड स्टूडियोज' और 'फील गुड ओरिजनल्स' नामक प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक लेबल की स्थापना की थी। इसके अलावा, उन्होंने एकता कपूर के साथ मिलकर 'इश्क डूम और इडली रसम' नामक शो पर काम करना शुरू किया है।
यह शो एक कुकिंग और रोमांस पर आधारित म्यूजिक-ड्रामा है, जिसमें प्यार, भावनाएं और खाना (विशेषकर शेफ की प्रतिस्पर्धा) को दर्शाया गया है। पहले इसमें शोएब इब्राहिम और शाइनी दोशी के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन अब मुख्य भूमिका के लिए शाइनी दोशी और अभिषेक कुमार को कास्ट किया गया है। यह प्रोजेक्ट एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के डिजिटल/यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा।
.png)