Movie prime

यूलिया वंतूर: सलमान खान की प्रेरणा से बनीं भारतीय मनोरंजन की चमकती सितारा

यूलिया वंतूर, जो रोमानिया की एक प्रसिद्ध मॉडल और गायिका हैं, ने भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई है। सलमान खान के समर्थन से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया। जानें उनकी यात्रा के बारे में, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज़ और अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। क्या आप जानते हैं कि यूलिया ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की थी? इस लेख में उनकी प्रेरणादायक कहानी का पता लगाएं।
 

यूलिया वंतूर का सफर


मुंबई, 23 जुलाई। रोमानिया की मॉडल, गायिका और अभिनेत्री यूलिया वंतूर आज भारतीय मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख नाम बन चुकी हैं। हालांकि, उनकी पहचान अक्सर सलमान खान के साथ जुड़ी रहती है, लेकिन यूलिया की अपनी एक अनोखी कहानी है। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपनी आवाज और हिंदी गाने में संदेह था। इस दौरान सलमान खान ने उनकी प्रतिभा पर विश्वास जताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


यूलिया ने कई इंटरव्यू में बताया है कि सलमान के समर्थन ने उन्हें अपने टैलेंट को पहचानने में मदद की।


यूलिया वंतूर का जन्म 24 जुलाई 1980 को रोमानिया में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव ग्लैमर और मीडिया की दुनिया की ओर था। उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत की और धीरे-धीरे रोमानिया में अपनी पहचान बनाई।


मॉडलिंग के बाद, यूलिया ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। वह रोमानिया की प्रसिद्ध टीवी एंकर बन गईं और कई लोकप्रिय लाइव शो की मेज़बानी की। इसके साथ ही, उन्होंने न्यूज एंकर के रूप में भी कार्य किया और इस क्षेत्र में कई पुरस्कार भी जीते।


यूलिया ने एक इंटरव्यू में अपनी शुरुआत को याद करते हुए बताया कि जब वह 19 साल की थीं, तब पहली बार न्यूज रूम में गईं। उन्होंने एंकर की नौकरी के लिए आवेदन किया था। शुरुआत में उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका चयन होगा, लेकिन उनकी प्रतिभा के चलते उन्हें नौकरी मिल गई और यहीं से उनका टीवी करियर शुरू हुआ।


भारत आने के बाद, यूलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती नई भाषा और इंडस्ट्री थी। शुरुआत में लोग उन्हें सलमान खान से जुड़ी शख्सियत के रूप में ज्यादा पहचानने लगे थे। यूलिया और सलमान की पहली मुलाकात 2010 में डबलिन में हुई थी, जब सलमान अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद उनकी दोस्ती की चर्चा होने लगी।


यूलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए गायन में कदम रखना आसान नहीं था। उन्हें हिंदी में गाने पर विश्वास नहीं था। लेकिन, सलमान ने उनकी आवाज और मेहनत पर भरोसा किया।


सलमान खान ने यूलिया को गाने के लिए प्रेरित किया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। इसके बाद यूलिया ने उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के गाने 'सीटीमार' में अपनी आवाज दी। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी काम किया और एक गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाई।


यूलिया ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। वह फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद, वह शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में नजर आईं।


OTT