दीपावली पर भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का खास जश्न: बच्चों के साथ मनाएंगे त्योहार
भारती और हर्ष का दीपावली उत्सव
मुंबई, 7 नवंबर। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक हर्ष लिम्बाचिया, इस दीपावली को अपने बच्चों गोला और काजू के साथ मनाने के लिए तैयार हैं। भारती ने बताया कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा से खास रहा है।
भारती ने बातचीत में कहा, "दीपावली मेरे लिए सबसे प्रिय त्योहार है, क्योंकि मुझे इसकी हर चीज पसंद है, जैसे घर की सजावट। दीयों का चयन करना, मिठाइयाँ लाना और परिवार के साथ समय बिताना, लेकिन इस पर्व का सबसे खास हिस्सा मेरे बच्चे और उनकी मुस्कान हैं। यही चीज मुझे त्योहारों से फिर से प्यार करने पर मजबूर करती है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अकेली नहीं हूं जो इस उत्सव को लेकर उत्साहित हूं। मेरा गोला भी त्योहारों में मिलने वाली मिठाइयों का उतना ही शौकीन है। इस साल खास बात यह है कि यह काजू की पहली दीपावली है, और मैं अपने दोनों बेटों के लिए इन पलों को यादगार बनाने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे दीपावली का असली अर्थ समझें, जैसे अंधेरे पर रोशनी की जीत और जो कुछ हमारे पास है, उसे साझा करने की खुशी।"
दीपावली के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है और हमारे लिए इसका मतलब है मेहनत करना, बड़े सपने देखना और जहां तक पहुंचे हैं, उसके लिए आभारी रहना। हमारा शो 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' हमारे दिलों में एक खास स्थान रखता है, क्योंकि वहीं से हमारी यात्रा शुरू हुई थी। मैं भगवान का आभार व्यक्त करती हूं कि हम इस खास त्योहार पर घरों में खुशियाँ लाने में सक्षम हैं।"
हर्ष ने कहा, "पिता बनने के बाद, मैंने त्योहारों को एक नए दृष्टिकोण से देखना शुरू किया है। हर साल, मुझे उन परंपराओं की जिम्मेदारी का एहसास होता है, जिन्हें हम अपने बच्चों को सिखाते हैं। दीपावली का संदेश हमेशा प्रासंगिक रहता है - रोशनी, उम्मीद की जीत और अच्छाई का मार्ग। यह हमें याद दिलाता है कि हमें जो कुछ भी है, उसके लिए आभारी रहना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे घर में, भारती और मैं सुनिश्चित करते हैं कि हर त्योहार उत्सव के माहौल से भरा हो। मिठाइयों और उपहारों से लेकर घर सजाने और सरप्राइज प्लान करने तक, हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। इन परंपराओं का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि ये हमें अपने बच्चों के साथ समय बिताने और यादें बनाने का मौका देती हैं, जिन्हें गोला और काजू बड़े होकर संजोकर रखेंगे।"
.png)